फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers reached residence and office of MLAs to demand vote against government in no-confidence motion

अविश्वास प्रस्ताव में सरकार के खिलाफ वोट देने की मांग को लेकर विधायकों के निवास और कार्यालय पर पहुंचे किसान

Tue, 09 Mar 2021 10:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Farmers reached residence and office of MLAs to demand vote against government in no-confidence motion
नरवाना में जेजेपी विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा के कार्यालय के बाहर तैनात पुलिस। संवाद। - फोटो : Jind
विधानसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर सरकार के खिलाफ वोट करने की मांग को लेकर किसानों ने जिले के भाजपा व जजपा विधायकों के प्रतिष्ठानों पर प्रदर्शन किया। यहां पर किसानों ने उनके प्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपने के साथ ही कहा कि यदि विधायक सरकार के खिलाफ वोट नहीं करेंगे तो उनका बहिष्कार किया जाएगा। उनको गांवों में नहीं घुसने दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला में पांच विधायक हैं। इनमें सफीदों में कांग्रेस के विधायक हैं तो जींद में भाजपा के। अन्य तीन विस जुलाना, उचाना व नरवाना में जेजेपी के विधायक हैं। उचाना कलां से उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला विधायक हैं। उनके उचाना स्थित निवास पर जब चौकीदार मिला तो किसानों ने दीवार पर ज्ञापन चस्पा कर दिया। इस दौरान किसानों ने सफीदों के कांग्रेसी विधायक सुभाष गांगोली को ज्ञापन नहीं दिया। वहीं भाजपा व जजपा के सभी विधायकों के प्रतिष्ठानों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

विधायकों को ज्ञापन देने के लिए किसान पहले ही योजना बना चुके थे। इसके तहत नरवाना के किसानों ने नरवाना के जेजेपी विधायक व खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन रामनिवास सुरजाखेड़ा के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यहां कार्यालय बंद मिला तो नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। जुलाना के जेजेपी विधायक अमरजीत ढांडा को ज्ञापन देने के लिए आसपास के गांवों के किसान सिंधवीखेड़ा गांव में एकत्रित हुए। यहां से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में प्रदर्शन करते हुए खरकराजमी गांव पहुंचे। यहां पर विधायक के निवास पर ज्ञापन दिया गया। विधायक अमरजीत ढांडा घर पर नहीं थे। उनकी जगह पर भाई विजेंद्र को ज्ञापन सौंपा और कहा कि अगर विधायक ने अविश्वास प्रस्ताव में सरकार के खिलाफ वोटिंग नहीं की तो उनका बहिष्कार किया जाएगा। उन्हें गांवों में नहीं घुसने दिया जाएगा। विजेंद्र ढांडा ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी यह मांग ई-मेल या व्हाट्सएप से विधायक तक पहुंचा दी जाएगी। वह भी एक किसान परिवार से हैं। किसानों का भला चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर बसपा ने किया प्रदर्शन
कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर बसपा के जोन प्रभारी एडवोकेट देशराज सरोहा के नेतृत्व में कार्यकर्ता ने उचाना के एसडीम कार्यालय तक प्रदर्शन किया। सरोहा ने कहा कि आज देश में बलात्कार व अन्य अपराध बढ़ रहे हैं। इन पर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की बढ़ी कीमतों को वापस लिया जाए। जींद के रानी तालाब पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा जल्द लगाई जाए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष धर्मवीर भुक्कल, जिला सचिव सतवीर बड़ौदा, बनारसीदास, तिलकराज सिंघाना, राजेश करसिंधु, सत्यवान अलीपुरा, मुकेश मेहरा, राजेंद्र सिंह, प्रवीण दहिया रतन छात्तर, सुरेश अलीपुरा, रामफल काब्रछा, शमशेर उचाना मौजूद रहे।
20 मार्च सेवानिवृत्त आईएएस व आईपीएस करेंगे मंथन
कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में अब पूर्व आईएएस व आईपीएस भी सक्रिय होंगे। 20 मार्च को पंचकूला स्थित चौधरी छोटूराम जाट भवन में विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। पूर्व डीजीपी डॉ. महेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि इस दौरान किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को सरकारी नौकरी व 50 लाख रुपये देने की मांग की जाएगी।
रामनिवास सुरजाखेड़ा का कार्यालय बंद मिला
नरवाना से जजपा विधायक व खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन रामनिवास सुरजाखेड़ा को भी ज्ञापन देने के लिए किसान उनके कार्यालय पर पहुंचे। विधायक का कार्यालय बंद मिला। इस दौरान नायब तहसीलदार विरेंद्र कुमार को ज्ञापन साैंपकर विधायक से इस्तीफा या अविश्वास प्रस्ताव में सरकार के खिलाफ वोटिंग करने का आग्रह किया गया।
बड़ी संख्या में पुलिस रही मौजूद
सभी भाजपा व जजपा विधायकों के प्रतिष्ठानों पर सुबह से ही बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही। हालांकि कहीं भी विधायक नहीं होने के कारण उनके प्रतिनिधियों को ही ज्ञापन सौंपा गया।

भाजपा विधायक के घर के बाहर आधे घंटे तक बंद रहा रास्ता
जींद के अकेले भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा को ज्ञापन देने के लिए जुलाना व उचाना क्षेत्र के किसान भी पहुंचे। यहां विधायक के नहीं मिलने पर किसान मुख्य मार्ग पर धरने पर बैठ गए। इसके बाद विधायक के भांजे को बुलाकर ज्ञापन दिलवाया गया। करीब आधे घंटे के बाद यह रास्ता बहाल हो पाया।

 जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के आवास के बाहर धरने पर बैठीं महिलाएं। अमर उजाला।

जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के आवास के बाहर धरने पर बैठीं महिलाएं। अमर उजाला।- फोटो : Jind

 नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते किसान। संवाद

नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते किसान। संवाद - फोटो : Jind

 नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते बसपा कार्यकर्ता। संवाद

नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते बसपा कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : Jind

 खरकरामजी गांव में विधायक के निवास पर सरकार के खिलाफ वोटिंग करने की मांग करने पहुंचे किसान। संवाद

खरकरामजी गांव में विधायक के निवास पर सरकार के खिलाफ वोटिंग करने की मांग करने पहुंचे किसान। संवाद- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed