फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers reached outside office to protest against BJP meeting in Jind

जींद: भाजपा की बैठक का किसानों ने किया विरोध, बैरिकेडिंग तोड़ कार्यालय तक पहुंचे, जमकर नारेबाजी

Fri, 10 Sep 2021 02:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 10 Sep 2021 02:22 PM IST
सार

हरियाणा के जींद में किसानों ने भाजपा की बैठक का जमकर विरोध किया। शुक्रवार को खटकड़ टोल प्लाजा से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यालय के बाहर पहुंचकर किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे पहले पुलिस ने किसानों को रोकने की कोशिश की लेकिन वह बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए।

विज्ञापन
Farmers reached outside office to protest against BJP meeting in Jind
भाजपा कार्यालय के बाहर जुटे किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद में कैथल रोड स्थित भाजपा कार्यालय में चल रही बैठक का विरोध करने शुक्रवार दोपहर खटकड़ टोल प्लाजा से किसान पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस ने आनन-फानन बैरिकेडिंग की और किसानों को रोकने का प्रयास किया लेकिन किसान बेरिकेडिंग तोड़कर भाजपा कार्यालय तक पहुंच गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


विरोध करने पहुंचे किसान तेजेंद्र सिंधु, महिपाल खटकड़ व जयप्रकाश ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा पहले ही आह्वान किया गया है कि भाजपा व जजपा के कार्यक्रमों का विरोध किया जाएगा लेकिन दोनों ही दल बार-बार किसानों को उकसाने के लिए कार्यक्रम करते हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि भाजपा कार्यालय में पानीपत ग्रामीण से विधायक महिपाल ढांडा दो दिन के प्रवास पर चल रहे हैं। गुरुवार को भी उन्होंने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। शुक्रवार को फिर बैठक चल रही थी। इसकी सूचना मिलते ही किसान खटकड़ टोल से भारी संख्या में ट्रैक्टरों में सवार होकर भाजपा कार्यालय पहुंचे। किसानों ने सबसे पहले बैरिकेडिंग को तोड़ा और फिर कार्यालय के बाहर तक पहुंच कर नारेबाजी की। इस दौरान पानीपत ग्रामीण से भाजपा विधायक महिपाल ढांडा कार्यालय में ही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाल घटना पर दिखा रोष
वहीं किसानों में करनाल में हुए लाठीचार्ज का विरोध साफ दिखा। किसानों ने कहा कि करनाल में किसान शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे। प्रशासन द्वारा सरकार के इशारे पर योजनाबद्ध तरीके से किसानों पर लाठियां भांजी गईं हैं। इसके बाद भी पूरी घटना के जिम्मेदार करनाल के तत्कालीन एसडीएम को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed