फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers reached MLA's office while protesting

Jind News: किसान प्रदर्शन करते हुए पहुंचे विधायक कार्यालय

Tue, 30 Jul 2024 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 30 Jul 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers reached MLA's office while protesting
29जेएनडी28-विधायक कार्यालय के बाहर रोष प्रकट करते किसान। संवाद
नरवाना। सयुंक्त किसान मोर्चे और अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के नेतृत्व में किसान सोमवार को मांगों की प्रोग्रेस रिपोर्ट लेने के लिए विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा के कार्यालय के बाहर पहुंचे लेकिन किसानों को विधायक कार्यालय में नहीं मिले। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी भी की। विधायक कार्यालय के बाहर भारी मात्रा में पुलिसबल तैनात रहा। इस दौरान अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष मा. बलबीर सिंह ने बताया कि विधायक को किसानों के आने की पूर्व में सूचना थी। बावजूद इसके विधायक कार्यालय से नदारद रहे। विधायक ने किसानों से मिलना और मांगों की प्रोग्रेस रिपोर्ट देना उचित नहीं समझा। उन्होंने कहा कि खुद को जनप्रतिनिधि कहलाने वाले ये लोग जब जनता इनके दरवाजे पर कोई फरियाद लेकर पहुंचती है तो ये उसी जनता के सामने पुलिस फोर्स तैनात करवा देते हैं। क्या इसी को लोकतंत्र कहते हैं। किसानों धरने से आए किसानों ने अपनी मांगों के बारे में सात दिन का अल्टीमेटम दिया। इस अवसर पर छोटी हमीरगढ़, कमलेश सच्चा खेड़ा, कमलेश नरवाना, बेदो जाजनवाला, दलबीर, जत्थेदार रलदु सिंह, सतबीर, जसवंत, बलजीत बालकिशन, रामसिंह, गंगा प्रेम, भीम निहाल सिंह मौजूद रहे।

29जेएनडी28-विधायक कार्यालय के बाहर रोष प्रकट करते किसान। संवाद

29जेएनडी28-विधायक कार्यालय के बाहर रोष प्रकट करते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed