फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers protested against the District President of BJP Yuva Morcha who reached the Holi Milan program

होली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का किसानों ने किया विरोध

Sun, 21 Mar 2021 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Farmers protested against the District President of BJP Yuva Morcha who reached the Holi Milan program
जेबीएम शिक्षण संस्थान में पहुंचे युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का विरोध करते किसान। संवाद। - फोटो : Jind
भारत विकास परिषद ने होली पर्व के उपलक्ष्य में होली मिलन व प्रतिभा समारोह का आयोजन जेबीएम शिक्षण संस्थान में आयोजित किया। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रिंस मुदगिल ने शिरकत की। कार्यक्रम की भनक किसानों को लगी तो सैकड़ों किसान जेबीएम शिक्षण संस्थान पहुंचकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

प्रिंस मुदगिल को किसानों ने कार्यक्रम से वापस लौटा दिया। उसके बाद कार्यक्रम सुचारु रूप से चलाया गया। कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सूचना मिलने के बाद जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष वहां से जा चुके थे। किसानों ने कहा कि वह किसी भी भाजपा और जजपा के नेता को कार्यक्रम में नहीं आने देंगे। कार्यक्रम में लगाया गया बैनर भी किसानों ने उतरवा दिया।

भाजपा नेता के विरोध की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। संवाद

भाजपा नेता के विरोध की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। संवाद- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed