{"_id":"60e9e7fc8ebc3ebf202479b4","slug":"farmers-protested-against-minister-kamlesh-dhanda-and-mp-sunita-duggal-jind-news-rtk617057544","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यालय में जिला कार्यकारिणी की बैठक में पहुंची राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, सांसद सुनीता दुग्गल व रमेश कौशिक का किसानों ने क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यालय में जिला कार्यकारिणी की बैठक में पहुंची राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, सांसद सुनीता दुग्गल व रमेश कौशिक का किसानों ने क
विज्ञापन
जींद। कैथल रोड स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में चल रही जिला कार्यकारिणी की बैठक में पहुंची राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल व रमेश कौशिक का आंदोलनकारियों ने विरोध किया। इस दौरान कार्यकारिणी की बैठक पुलिस के पहरे में दो घंटे तक चली। किसानों ने सड़क जाम लगाकर कार्यालय के बाहर काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया और कार्यालय के बाहर लगे सीएम, प्रदेशाध्यक्ष व जिला प्रधान के बैनर को भी आंदोलनकारियों ने पुलिस पहरे को तोड़कर फाड़ डाला, हालांकि पुलिस को बैनर फाड़ने का अंदेशा पहले से ही था और पुलिस टीम बैनर के नीचे पहले से ही मुस्तैद थी। वहीं किसानों के हंगामे को देखते हुए प्रशासन ने दोनों नेताओं को डीएसपी की गाड़ी में बैठाकर किसानों के बीच से निकाला। किसानों ने कहा कि वे सिर्फ जिले के बाहर से आने वाले नेताओं का विरोध कर रहे हैं। बाहरी नेताओं के जाने के बाद किसान वापस लौट गए।
शनिवार को सुबह 11 बजे भाजपा कार्यालय में शुरू हुई भाजपा की जिला कार्यकारिणी में मंत्री कमलेश ढांडा व सांसद सुनीता दुग्गल के पहुंचने की सूचना मिलते ही खटकड़ टोल से किसान विरोध जताने के लिए पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने कैथल रोड को कार्यालय के दोनों तरफ 500 मीटर की दूरी पर बैरिकेडिंग लगा कर किसानों को रोकना चाहा, लेकिन किसानों की संख्या अधिक होने से किसान पुलिस के सुरक्षा घेरे को तोड़कर भाजपा कार्यालय के बाहर जमा हो गए। इसके चलते किसानों ने रास्ता जाम कर भाजपा कार्यालय के बाहर सरकार के कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर नारेबाजी की व कार्यालय के बाहर काले झंडे दिखाए। पुलिस प्रशासन की टीम ने कार्यालय की तरफ खड़े होकर अंदर चल रही मीटिंग का पहरा दिया, ताकि किसानों को कार्यालय के अंदर घुसने से रोका जा सके।
बॉक्स
किसानों ने बीजेपी कार्यालय के बाहर बैनर को फाड़ने वाले युवक को बताया शरारती तत्व
भाजपा कार्यालय के बाहर लगे बैनर को एक युवक ने पुलिस पहरे को तोड़कर फाड़ डाला, इस दौरान विरोध कर रहे किसानों ने माइक पर कहा कि उनका विरोध-प्रदर्शन शांतिपूर्ण है। जो भी युवक बैनर फाड़ रहा है। वह कोई शरारती तत्व है। इसके बाद पुलिस ने युवक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वहां पर मौजूद लोगों की भीड़ के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की भी हुई।
विज्ञापन
बॉक्स
कार्यालय के मुख्य गेट पर लगे भाजपा के झंडे को भी पुलिस पहरे में फाड़ा
भाजपा कार्यालय के बाहर गेट पर लगे बीजेपी के झंडे को एक युवक ने पुलिस पहरे में उतारकर फाड़ डाला और वहां पर किसान यूनियन का झंडा लगाने का प्रयास किया, लेकिन बाद में युवक को पकड़ लिया और वहां से भेज दिया गया।
बॉक्स
पुलिस टीम में सांसद सुनीता दुग्गल ने जताया डीएसपी पुष्पा खत्री पर भरोसा
कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद कार्यालय से बाहर किसानों के विरोध से बचने के लिए सांसद सुनीता दुग्गल ने बाहर सुरक्षा में तैनात प्रशासनिक अधिकारियों के बारे में जानकारी ली। सभी के नाम पता करने के बाद डीएसपी पुष्पा खत्री को अपने पास बुलाकर उसकी गाड़ी में आंदोलनकारियों के विरोध से बचने के लिए निकल गई। सासंद का पुलिस की गाड़ी में निकलने का किसानों को पता नहीं लगा हालांकि शक के आधार पर किसानों ने गाड़ी से कुछ दूर पुलिस पहरे में काले झंडे दिखाकर नारेबाजी की।
बॉक्स
इन अधिकारियों की सुरक्षा में हुई भाजपा की मीटिंग
भाजपा कार्यकारिणी की बैठक दर्जन से अधिक अधिकारियों की सुरक्षा में हुई। इसमें एसएसपी नीतिश अग्रवाल, सीटीएम दर्शन यादव, डीएसपी पुष्पा खत्री, डीएसपी जितेंद्र खटकड़, साधूराम बिश्नोई, धर्मबीर खरब, नायब तहसीलदार दीपक कुमार, सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार समेत कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
बॉक्स
बैरिकेडिंग और बीच रास्ते डंपर-ट्रक खड़े कर बनाया सुरक्षा घेरा, पुलिस के इंतजाम रह गए धरे के धरे
हालांकि करीब एक माह पहले भी भाजपा कार्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग के दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था काफी अधिक रखी थी, लेकिन शनिवार को असामान्य सुरक्षा रही। किसानों को रोकने के लिए न सिर्फ पुलिस की बैरिकेडिंग की गई थी, बल्कि बीच सड़क ट्रक, डंपर व अन्य भारी वाहन खड़े किए गए। इसके बावजूद जब किसानों का जुलूस आया तो यह इंतजाम धरे के धरे रह गए और किसान आसानी से भाजपा कार्यालय तक पहुंच गए।