फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   farmers protest, toll, black day

खटकड़ व बद्दोवाल टोल पर किसानों ने मनाया काला दिवस

Sat, 06 Mar 2021 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
farmers protest, toll, black day
खटकड़ टोल पर काली चुनरी ओढ़कर पहुंचीं महिलाएं। संवाद - फोटो : Jind
नरवाना/उचाना। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने शनिवार को खटकड़ और बद्दोवाल टोल प्लाजा पर काला दिवस मनाया। इस दौरान जहां महिलाएं काली चूनरी ओढ़ कर टोल प्लाजा पर पहुंचीं, वहीं पुरुषों ने काली पट्टियां बांधी। किसानों ने काले झंडे लेकर सरकार के खिलाफ रोष जताया और कृषि कानून वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि संयुक्त किसान मोर्चा ने छह मार्च को काला दिवस मनाने का एलान किया था। इसके बाद से ही किसानों ने तैयारियां शुरू कर दी थीं। शनिवार को खटकड़ व बद्दोवाल टोल प्लाजा पर भारी संख्या में किसान पहुंचे। खटकड़ टोल प्लाजा के धरने पर पहुंचे किसानों ने कृषि कानूनों को किसान के लिए घातक बताया। धरने की अध्यक्षता प्रेम घसो ने की। किसान नेता विकास सपाखेड़ी, सतबीर बरसोला, आजाद पालवां व कृष्ण श्योकंद ने कहा कि कृषि कानून किसान के हित में नहीं हैं। जब तक सरकार कानूनों को वापस नहीं लेती, तब तक किसानों का विरोध शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा।
विज्ञापन

दूसरी ओर बद्दोवाल टोल पर आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पवनजीत बनवाला ने कहा कि क्षेत्र के विधायक चंडीगढ़ में जश्न मना रहे हैं, जबकि किसान सड़कों पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जाति और धर्म के नाम पर बांटकर किसान आंदोलन को कमजोर करना चाहती है, लेकिन कभी भी इन मंसूबों सफल नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को भाणा ब्राह्मणान गांव में होगी बैठक
इस दौरान मास्टर बलवीर सिंह व रणधीर मोर ने बताया कि आठ मार्च को भाणा ब्राह्मणान गांव में बैठक का आयोजन किया जाएगा। गौरतलब है कि तीन मार्च को नरवाना के जेजेपी विधायक व खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन रामनविास सुरजाखेड़ा ने लागों के विरोध के बावजूद गांव में चौपाल का शिलान्यास किया था। ऐसे में उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी प्रकार की कोई घटना नहीं घटे। आपसी भाईचारा ज्यों का त्यों बना रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed