{"_id":"611d363c8ebc3e79a913936f","slug":"farmers-protest-by-burning-bags-with-photos-of-pm-cm-jind-news-rtk6212808179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम, सीएम व उपमुख्यमंत्री के फोटो लगाने पर कई जगह किया विरोध, डूमरखां कलां व धरौदी में किसानों ने जलाए खाली थैले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम, सीएम व उपमुख्यमंत्री के फोटो लगाने पर कई जगह किया विरोध, डूमरखां कलां व धरौदी में किसानों ने जलाए खाली थैले
विज्ञापन
करसोला गांव में राशन वितरण करते भाजपा मंडलाध्यक्ष व अन्य। संवाद।
- फोटो : Jind
जींद। अन्नपूर्णा उत्सव के तहत बुधवार को बीपीएल राशन कार्डधारकों को बांटे गए राशन बैग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की फोटो छपे होने का किसानों ने विरोध किया। भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह के गांव डूमरखां कलां में किसानों ने खाली बैग जलाकर रोष जताया। कई गांवों में बांटे गए राशन की गुणवत्ता को लेकर भी विरोध जताया गया।
इससे पूर्व जींद में भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्डा ने बुधवार को अन्नपूर्णा अभियान का शुभारंभ किया। जिले के सभी 555 राशन डिपो पर नोडल अधिकारियों तथा विशिष्ठ अतिथियों की मौजूदगी में बीपीएल परिवारों को पांच किलोग्राम राशन थैलों में डालकर उपलब्ध करवाया गया। इसके तहत 28,359 क्विंटल राशन वितरित किया गया।
इस मौके पर विधायक डॉ. कृष्ण लाल मिड्डा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के कल्याण पर विशेष जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की सोच है कि प्रदेश में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। इस उद्देश्य को लेकर प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत नवंबर माह तक गरीब लोगों को पांच किलोग्राम मुफ्त राशन मिलता रहेगा।
विज्ञापन
जारी की गई सूची में नहीं जजपा नेता का नाम
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जो सूची खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के पास भेजी गई थी। उसमें जजपा नेताओं का नाम नहीं था, हालांकि यह विभाग उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पास है, लेकिन इसमें उनके किसी भी कार्यकर्ता का नाम नहीं होना। कार्यकर्ताओं को खला, हालांकि डीएफएससी वरिंद्र सिंह ने जजपा कार्यालय में मौखिक रुप से फोन के माध्यम से पदाधिकारियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दिया था। जिसके बाद कई डिपो पर जजपा कार्यकर्ताओं ने राशन बंटवाया।
जहां पर गेहूं खराब है उसको बदलवाया जाएगा
जिले के धड़ौली गांव सहित कई अन्य जगहों पर लोगों ने खराब गुणवत्ता वाला गेहूं बांटने का आरोप लगाया। धड़ौली गांव निवासी विनोद ने बताया कि गेहूं पूरी तरह से सड़ा हुआ है। राशन डिपो संचालक ने कहा कि यदि गेहूं वापस जाएगा तो अगले महीने ही मिलेगा। इस पर कुछ लोगों ने गेहूं लिया है। वहीं डीएफएससी वरिंद्र सिंह ने कहा कि जितने भी बैग खराब गेहूं के डिपो पर आए हैं। इनको बदलवा दिया जाएगा। दो दिन में योजना के तहत 28359 क्विंटल राशन वितरित किया जाएगा।
एसडीएम आनंद कुमार शर्मा ने सफीदों में बांटा राशन
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना उत्सव के तहत 18 अगस्त को गरीबी रेखा से नीचे के राशन कार्ड होल्डरों को केंद्र सरकार की तरफ से निशुल्क पांच किलोग्राम राशन दिया जा रहा है। सफीदों ब्लॉक में एएआई 3119 , ओपीएच 10940, एसबीपीएल 4521, सीबीपीएल 1663 और 73 राशन डिपो है। इस योजना के अतिरिक्त राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत दो रुपये प्रति किलो के हिसाब से पांच किलोग्राम प्रति यूनिट बीपीएल, ओपीएच को 35 किलोग्राम को एएवाई प्रति कार्ड को दिया गया। सफीदों में 425 बीपीएल, एएवाई , ओपीएच कार्ड धारकों को राशन बांटा गया।
जुलाना में एक भी नोडल अधिकारी नहीं पहुंचा
जुलाना। जुलाना ब्लॉक में 56 डिपो पर बुधवार को फ्री राशन वितरित किया गया। सभी डिपो पर टेंट लगाकर लोगों को अन्न महोत्सव के बारे में विस्तार से बताया गया। हर उपभोक्ता को पांच किलोग्राम गेहूं दिया गया। इस कार्यक्रम के लिए शिक्षा विभाग के सात जेबीटी अध्यापकों की नोडल अधिकारी के रूप में ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन एक भी अध्यापक ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। इसकी शिकायत खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को दी है। प्रशासन द्वारा राशन वितरण के दौरान पंचायत, तहसील, शिक्षा और पशु अस्पतालों के वीएलडीए की ड्यूटियां लगाई गई। पोली, करसोला और जुलाना के वार्ड 2 व वार्ड 13 को मॉडल डिपो घोषित किया गया है।
अधिकारी का कहना
शिक्षा विभाग की तरफ से कोई भी नोडल अधिकारी डिपो पर नहीं पहुंचा, जिनकी देखरेख में राशन वितरण का काम होना था। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
---शमशेर पान्नु, निरीक्षक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग।
अधिकारी का कहना
सूचना देरी से मिलने से ड्यूटियां लगाने में देरी हो गई। ईमेल मिलते ही सभी जेबीटी शिक्षकों को सूचित कर भेज दिया गया था।
-शिव नारायण शर्मा, बीईओ जुलाना।

उचाना मंडी में अमित राशन डिपो में अन्नपूर्णा उत्सव पर गेहूं बांटने की शुरूआत करते हुए पटवारी अनि- फोटो : Jind

वार्ड नंबर 27 में योजना के तहत बीपीएल परिवारों को राशन के थैले वितरित करते हुए विधायक।- फोटो : Jind