फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers opposed BJP's training camp

भाजपा के प्रशिक्षण शिविर का किसानों ने किया विरोध

Sun, 14 Mar 2021 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Farmers opposed BJP's training camp
आदर्श स्कूल के मुख्य गेट पर नारेबाजे करते किसान। संवाद - फोटो : Jind
भाजपा और जजपा नेताओं द्वारा किए जा रहे कार्यक्रम का किसानों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। रविवार को नरवाना के आदर्श बाल मंदिर स्कूल में भाजपा के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसका किसानों ने विरोध किया। विरोध चलते आदर्श स्कूल के बाहर पुलिस बल और आईटीबीपी के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन

आदर्श स्कूल में रविवार सुबह दस बजे भाजपा का प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ तो 11 बजे किसान भी वहां पर पहुंच गए। गेट को अंदर व बाहर से ताला लगा मिला। गेट तोड़कर किसान अंदर नहीं घुस जाएं, इसके लिए पुलिस बल को तैनात किया गया था। विरोध करने पहुंचे किसानों ने देखा कि पुलिस कर्मचारियों की संख्या अधिक है तो उन्होंने अन्य किसानों को भी बुला लिया। जब किसानों की संख्या बढ़ी तो प्रशासन ने वहां पर आईटीबीपी के जवानों की एक टुकड़ी बुला ली। सूचना मिलते ही डीएसपी ताहिर हुसैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि जब तक भाजपा यह कार्यक्रम रद्द नहीं करेगी वे यहां से नहीं जाएंगे। दोपहर लगभग एक बजे भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर समाप्त होने पर प्रशासन ने उन्हें स्कूल के पीछे वाले गेट से बाहर निकाला। इस दौरान किसानों ने स्थानीय नेताओं के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान कुछ नेता अपना मुंह ढक कर स्कूल से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। किसानों ने कहा कि प्रशासन ने कहा कि भाजपा नेताओं ने आगे से कोई कार्यक्रम किसान आंदोलन के दौरान नहीं करने का विश्वास दिलाया है। इस दौरान पर नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर धर्मबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श स्कूल के बहिष्कार को लेकर भी उठी आवाज
किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान यह भी आवाज उठी कि नरवाना का आदर्श स्कूल राजनीतिक मंच है। इसलिए जिस भी किसान, मजदूर का बच्चा यहां पढ़ता है उसे यहां से हटा कर दूसरे स्कूलों में डालकर बहिष्कार किया जाए। किसानों ने कहा कि स्कूल बच्चों की शिक्षा व खेलकूद के लिए होते हैं, लेकिन यहां भाजपा नेताओं ने स्कूल को राजनीतिक मंच बना दिया है। स्कूल प्रशासन को भी इस बात का धरना रखना चाहिए था कि किसानों का विरोध प्रदर्शन सरकार के खिलाफ जारी है। अगर वह राजनीतिक लोगों को अपने कार्यक्रम के लिए स्कूल देते हैं तो उनके स्कूल पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।
सफल रहा भाजपा का प्रशिक्षण शिविर : मोर
भाजपा मंडल नरवाना शहरी व धमतान मंडल, उझाना मंडल के ग्रामीणों का प्रशिक्षण शिविर आदर्श बाल मंदिर उच्च विद्यालय में सफलतापूर्वक हुआ। शिविर में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष राजकुमार मोर उपस्थित रहे।

मोर ने कहा कि कांग्रेस व राज्य स्तरीय पार्टियां केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में बनाए गए कृषि कानूनों को काले कानून बताकर किसानों को बरगला रही है। इस मौके पर राजकुमार मोर, महिला आयोग सदस्य सुमन बेदी, जोरा सिंह बडनपुर, रामफल लौट, सचिव सन्नी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण तागरा, ईश्वर गोयल ने दावा किया कि उनका शिविर पूर्ण होने के बाद ही वह स्कूल से बाहर आए। किसानों के प्रदर्शन का उनके शिविर पर कोई असर नहीं पड़ा।
विकेश तागरा, भाजपा प्रेस प्रवक्ता।

 आदर्श स्कूल से बाहर निकलते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद

आदर्श स्कूल से बाहर निकलते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed