फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers of three villages locked the power house

Jind News: तीन गांव के किसानों ने पावर हाउस पर ताला जड़ा

Fri, 28 Jun 2024 03:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 28 Jun 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Farmers of three villages locked the power house
27जेएनडी22: पावरहाऊस पर की गई तालाबंदी। संवाद
सफीदों। बिजली समस्या होने पर सिंघाना गांव स्थित 33केवीए पावर हाउस पर सिंघाना, पाजू व छाप्पर गांव के किसानों ने तालाबंदी कर दी और वहां बिजली कर्मचारियों को शेड्यूल पहले वाला करने की मांग की।
विज्ञापन

इस पर बिजली कर्मचारियों ने कहा कि उच्च अधिकारियों के जैसे आदेश हैं उसके अनुसार ही बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी। उसके बाद ग्रामीणों ने अधिकारियों को फोन मिलाए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर वे भड़क गए। उन्होंने पावर हाउस के कर्मचारियों को बाहर निकालकर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि उन्हें पहले चल रहे शेड्यूल के मुताबिक बिजली दी जाए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि कई दिन से बिजली समस्या गहराई हुई है और वे अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन उनकी परेशानी को दूर नहीं किया जा रहा है। उनके गांवों में बिजली का शेड्यूल पहले सुबह छह से दोपहर दो बजे तक का था, लेकिन गत दिनों से इस शेड्यूल को बदलकर शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक कर दिया गया है। बिजली विभाग का जारी किया गया शेड्यूल उनके माफिक नहीं है। उनकी खेती काफी प्रभावित हो रही है। हाल में धान की रोपाई का कार्य चल रहा है। इसके लिए वक्त पर पानी, मजदूरों व ट्रैक्टरों की आवश्यकता होती है। दिन में तो ये सारी चीजें उपलब्ध हैं, लेकिन रात में न मजदूर मिलते हैं और न ही टैक्ट्रर। ऐसे में वे धान की रोपाई कैसे करें। बिजली समय पर न मिल पाने के कारण उनकी धान की पनीरी सूखने के कगार पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि सरकार के आदेश है कि उनको खेती के लिए 8 से 10 घंटे बिजली दी जाए, लेकिन उन्हें अघोषित कट करके केवल छह घंटे ही बिजली दी जा रही है। बिजली निगम के कर्मचारी उनके शेड्यूल की बिजली कम करके और अघोषित कट लगाकर हैचरियों को उपलब्ध करवा रहे हैं। किसानों ने बताया कि वे दो दिन पहले भी अधिकारियों से मिले थे और उन्होंने शेड्यूल को बदलने की हामी भरी थी लेकिन धरातल पर वे वायदे हवा हवाई हो गए। उन्होंने आज भी अधिकारियों के पास फोन मिलाए थे लेकिन किसी भी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया और मजबूर होकर उन्हें यह तालाबंदी करनी पड़ी।

पावरहाउस पर तालाबंदी की सूचना पाकर बिजली विभाग के एसडीओ अंकुश गर्ग व सदर थाना से सब इंस्पेक्टर दीपक मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। उसके बाद जींद से बिजली विभाग के एक्सईएन विकास मलिक पावरहाउस पर पहुंचे और किसानों से बात लेकिन इस बातचीत में कोई भी सहमति नहीं बन पाई।

27जेएनडी22: पावरहाऊस पर की गई तालाबंदी। संवाद

27जेएनडी22: पावरहाऊस पर की गई तालाबंदी। संवाद

27जेएनडी22: पावरहाऊस पर की गई तालाबंदी। संवाद

27जेएनडी22: पावरहाऊस पर की गई तालाबंदी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed