फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers made stubble management a source of employment...

किसान आंदोलन के समापन पर किए वायदे पूरे करे सरकार : मा. बलबीर सिंह

Sat, 23 Nov 2024 01:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Farmers made stubble management a source of employment...
22जेएनडी27-लघु सचिवालय में चल रहे धरने पर बैठे किसान। संवाद
नरवाना। संयुक्त किसान मोर्चा का लघु सचिवालय में चल रहा धरना शुक्रवार को 944वें दिन भी जारी रहा। इसकी अध्यक्षता अजमेर फुलिया खुर्द ने की। मंच संचालन महेंद्र सिंह बद्दोवाल ने किया। इस दौरान मा. बलबीर सिंह ने कहा कि 26 नवंबर को किसान आंदोलन की चौथी बरसी पर यह फैसला लिया है।
विज्ञापन

देश के 500 जिलों में चेतावनी रैलियों के माध्यम से सरकार को चेतावनी दी जाएगी कि सरकार ने चार साल पहले किसानों के साथ जो वायदे किसान आंदोलन के समापन पर किये थे, उन्हें जल्द पूरा करें। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने राष्ट्रीय स्तर पर लंबित मांगों के समाधान के लिए आंदोलन की घोषणा की है। इसी कड़ी में 26 नवंबर को डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। धरने पर अलबेल फरैण, सतबीर खरल, डिंपल, बलजीत सिंह, दलबीर सच्चा खेड़ा, रत्न सिंह, साधुराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed