फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers leaving for Delhi reached Jind on foot from Uchana.

Jind News: दिल्ली के लिए निकले किसान उचाना से पैदल चलकर जींद पहुंचे

Thu, 14 Mar 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 14 Mar 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Farmers leaving for Delhi reached Jind on foot from Uchana.
जींद। उचाना बस स्टैंड के पास चल रहे पक्के धरने से दोपहर 12 बजे काफी संख्या में किसान जींद के लिए पैदल निकले। रात को किसान जींद में रुकेंगे और सुबह ट्रेन और बस से दिल्ली के लिए कूच करेंगे। उचाना से जींद के रास्ते में किसानों का जगह-जगह स्वागत हुआ। दोपहर बाद 2 बजे किसानों ने खटकड़ टोल पर दोपहर का भोजन भी किया।
विज्ञापन

पैदल मार्च की अगुवाई कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य आजाद पालवां ने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर वह दिल्ली कूच के लिए निकले हैं। वीरवार को दिल्ली में किसानों की महापंचायत होगी। देशभर से किसान दिल्ली जा रहे हैं। पंजाब से भारी संख्या में किसान सुबह ही दिल्ली के लिए ट्रेनों से निकल गए हैं। दिल्ली में होने वाली महापंचायत में कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। दिल्ली कूच का यह आह्वान संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से किया गया है। यदि पुलिस ने उनको दिल्ली जाने से रोका तो वह वहीं पर बैठकर धरना शुरू कर देंगे। वहीं दिल्ली कूच को लेकर बुधवार को पंजाब से किसान भारी संख्या में जींद पहुंचे और ट्रेनों से दिल्ली के लिए रवाना हुए। किसानों के ट्रेनों में दिल्ली कूच को लेकर राजकीय रेलवे पुलिस और आरपीएफ के जवान जंक्शन पर मुस्तैद रहे। बुधवार सुबह से शाम तक पंजाब की तरफ से आने वाली एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों में किसानों का आवागमन रहा। सुबह बठिंडा की तरफ से छिंदवाड़ा एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस में किसान भारी संख्या में पहुंचे। इन ट्रेनों में किसानों की तादाद ज्यादा थी, जिसको लेकर यात्रियों को भी बैठने के लिए जगह नहीं मिली। जिला के नरवाना जंक्शन से भी किसान ट्रेनों में सवार हुए थे। यह किसान दिल्ली में होने वाली महापंचायत में शामिल होंगे।
विज्ञापन


तीन बजकर 50 मिनट पर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से भी पहुंचे दिल्ली

दिल्ली जाने के लिए किसान पैसेंजर और सुपरफास्ट ट्रेनों में रवाना हो रहे हैं। प्रतिदिन हिसार से चलकर वाया सिरसा, बठिंडा, मानसा, जाखल होते हुए नरवाना से जींद पहुंचने वाली पैसेंजर ट्रेन में भी काफी किसान जींद पहुंचे। यह ट्रेन दोपहर एक बजे जींद पहुंचती है। इसके बाद पंजाब से आए किसानों ने जंक्शन पर करीब तीन घंटे इंतजार किया और उसके बाद तीन बजकर 50 मिनट पर दिल्ली की तरफ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में सवार हो गए। किसान अपने साथ झंडे तथा कंबल भी लिए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed