फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers kept toll plaza free on third day

तीसरे दिन भी टोल प्लाजा को किसानों ने रखा फ्री

Mon, 28 Dec 2020 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Farmers kept toll plaza free on third day
खटकड़ टोल प्लाजा पर धरना देते किसान। संवाद - फोटो : Jind
कृषि कानूनों के विरोध में लगातार तीसरे दिन रविवार को भी किसानों ने जिले में स्थित दोनों टोल प्लाजा बद्दोवाल और खटकड़ को वाहनों के लिए फ्री रखा। तीन दिन में दोनों टोल प्लाजा को लगभग 66 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। किसानों को भविष्य में टोल फ्री रखने के आह्वान पर दोनों टोल प्लाजा को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। टोल प्लाजा अधिकारियों ने कहा कि वह किसानों के वाहनों को पहले ही फ्री कर चुके हैं। किसानों से अनुरोध है कि वे अन्य वाहनों से उन्हें टोल लेने दें।
विज्ञापन

जानकारी के लिए किसान आंदोलन में भाग ले रहे विभिन्न किसान संगठनों ने शुक्रवार से लेकर रविवार तक पूरे देश में टोल फ्री करवाने का आह्वान किया था। जिले की सीमा में बद्दोवाल तथा खटकड़ गांव में टोल प्लाजा हैं। तीन दिन तक किसान संगठनों ने दोनों टोल प्लाजा को फ्री करवा। शुक्रवार को ही किसानों ने इन दोनों टोल प्लाजा पर धरना शुरू कर दिया था। इसके बाद रात को भी किसान संगठनों के प्रतिनिधि यहां बैठे रहे। रात को भी किसी वाहन से टोल नहीं लेने दिया गया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान सभा के उपाध्यक्ष फूल सिंह श्योकंद, भाकियू के प्रवक्ता रामराजी ढुल ने कहा कि अब किसान संगठनों ने आह्वान किया है कि जब तक आंदोलन चलेगा, तब तक पूरे देश में टोल फ्री रखे जाएंगे। इसलिए किसान संगठनों ने अब प्रतिदिन टोल फ्री रखवाने के लिए कमर कस ली है। दोनों टोल प्लाजा पर दिन-रात किसानों की ड्यूटी लगा दी गई है। अब जब तक दिल्ली में आंदोलन चलता रहेगा, तब तक किसी भी वाहन से टोल नहीं लेने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन में 66 लाख रुपये का नुकसान
बद्दोवाल टोल प्लाजा से प्रतिदिन लगभग आठ हजार वाहन गुजरते हैं। इससे प्रतिदिन 12 लाख रुपये की कमाई होती है। बद्दोवाल टोल प्लाजा को तीन दिन में 36 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। इसी प्रकार खटकड़ टोल प्लाजा से प्रतिदिन पांच हजार वाहन निकलते हैं। इस टोल प्लाजा की प्रतिदिन 10 लाख रुपये कमाई है। तीन दिन में खटकड़ टोल प्लाजा को 30 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। दोनों टोल प्लाजा को तीन दिन में 66 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अब किसानों ने आंदोलन चलने तक टोल फ्री रखने का आह्वान किया है।

दिल्ली जाने वाले किसानों के वाहनों से कोई टोल नहीं लिया जाता। किसान संगठनों से अनुरोध है कि अन्य वाहनों से उन्हें टोल लेने दिया जाए, नहीं तो उन्हें काफी नुकसान हो जाएगा। उनके काफी कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे।
सीमर, टोल मैनेजर खटकड़।
किसानों ने नहीं सुनी पीएम के मन की बात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed