{"_id":"66466281f5f7b6d0580b7784","slug":"farmers-issues-discussed-in-sarvajati-khap-panchayat-meeting-jind-news-c-199-1-jnd1001-117171-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सर्वजातीय खाप पंचायत की बैठक में किसानों के मुद्दों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सर्वजातीय खाप पंचायत की बैठक में किसानों के मुद्दों पर हुई चर्चा
Fri, 17 May 2024 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 17 May 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
16जेएनडी05: बैठक में भाग लेते हुए गणमान्य लोग। स्रोत स्वयं
जींद। सर्वजातीय खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक व भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला के नेतृत्व में किसानों व सामाजिक मुद्दों को लेकर बैठक हुई, जिसमें किसान समस्याओं को लेकर मंथन किया गया।
टेकराम कंडेला ने कहा कि किसानों को एमएसपी दिलवाना, स्वामीनाथन की रिपोर्ट को लागू करवाना, मनरेगा स्कीम को कृषि के साथ जोड़ना और जींद में बड़ा औद्योगिक कारखाना लगवाने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि लिव इन रिलेशनशिप को खत्म करना, हिंदू मैरिज एक्ट में बदलाव करवाना, के मुद्दों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों पर हिसार में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व हिसार लोकसभा के प्रत्याशी रणजीत सिंह से एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की गई थी, जिसमें दोनों नेताओं ने आश्वासन दिया है कि इन सभी मुद्दों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संज्ञान में लाया जाएगा। इन सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को हल करने के लिए आश्वासन दिया गया है। इस अवसर पर हरियाणा किसान यूनियन के प्रधान हजूरा सिंह, पंचायती प्रकोष्ठ के प्रधान अभेराम कंडेला, धर्मपाल खटकड़, खटकड़ खाप के सचिव जगदीश नगूरां, नरसी शर्मा, काला कंडेला, रामकिशन रेढू मौजूद थे।