फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers' heartbeat increased after seeing clouds moving in the sky

Jind News: आसमान में घुमड़ते बादल देख बढ़ी किसानों की धड़कन

Sat, 06 Apr 2024 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 06 Apr 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Farmers' heartbeat increased after seeing clouds moving in the sky
05जेएनडी31 : सुबह सूर्य निकलते समय आसमान में छाए काले बादल। संवाद
जींद। इस समय बार-बार खराब हो रहा मौसम किसानों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। बुधवार रात और वीरवार रात को भी जिले में बूंदाबांदी हुई। तेज हवा चलने तथा आसमान में काले बादल छाने से किसानों की सांसें अटक गई हैं। इस समय गेहूं की कटाई का सीजन शुरू हो चुका है। सरसों का काम आधा निपट चुका है। मंडियों में किसानों की सरसों पहुंच रही है। खराब मौसम की वजह से सरसों के भीगने का डर सता रहा है।
विज्ञापन

वीरवार रात लगभग दो बजे बूंदाबांदी हुई। तेज हवा के कारण बादलों की गर्जना लगातार होती रही। शुक्रवार सुबह भी कुछ बूंदें गिरी और आसमान में काले बादल छाए रहे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति रात को 25 किलोमीटर प्रति घंटा रही जो दोपहर बाद 3 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई। बार-बार मौसम गड़बड़ाने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा रही हैं, क्योंकि तेज बारिश और हवा चली तो गेहूं की फसल गिर जाएगी। इसकी वजह से उसकी कटाई करने में दिक्कत आएगी। कुछ किसानों की अभी भी सरसों की फसल खेतों में खड़ी है। यदि बारिश हुई और तेज हवा चली तो वह खेत में झड़ जाएगी।
विज्ञापन

फिलहाल मौसम के सात अप्रैल तक इसी प्रकार रहने की संभावना है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। किसान अपनी फसल की कटाई जारी रख सकते हैं। रविवार से न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। -डॉ. राजेश कुमार, मौसम विज्ञानी, कृषि विज्ञान केंद्र, पांडु पिंडारा।

05जेएनडी31 : सुबह सूर्य निकलते समय आसमान में छाए काले बादल। संवाद

05जेएनडी31 : सुबह सूर्य निकलते समय आसमान में छाए काले बादल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed