फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers got nothing except assurances and sticks: Baljeet

किसानों को आश्वासन और लाठियों के अलावा कुछ नहीं मिला : बलजीत

Sat, 18 May 2024 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 18 May 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers got nothing except assurances and sticks: Baljeet
17जेएनडी15-तहसील कार्यालय में चल रहा संयुक्त किसान मोर्चा का धरना। संवाद - फोटो : संवाद
नरवाना। संयुक्त किसान मोर्चे का तहसील कार्यालय में अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष बलबीर सिंह के नेतृत्व में चल रहा धरना 756वें दिन भी जारी रहा। इसकी अध्यक्षता रामधारी सिंह ढाकल ने की और मंच संचालन महेंद्र सिंह धर्मगढ़ ने किया। इस दौरान मा. बलजीत सिंह मांडी ने बताया कि तहसील कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों की नाकामी के कारण ईस्माइलपुर, नरवाना मोर पत्ती, धरौदी आदि गांवों में जलभराव से खराब फैसलों के तीन करोड़ मुआवजे की ग्रांट 31 मार्च 2023 को लेप्स हो गई थी और गुलाबी सुंडी के प्रकोप से नरमा की फसल बर्बाद हो गई, जिसको लेकर किसानों ने करीब दो साल पहले लघु सचिवालय में धरना शुरू किया था। धरना शुरू करने के बाद लेप्स हुई ग्रांट वापस आई और किसानों बांटी गई। करीब सात करोड़ की ग्रांट से ईस्माइलपुर का बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन दबाई जा चुकी है। 169 करोड़ का एक प्रॉजेक्ट नरवाना वाटर ट्रीटमेंट के पानी को पाइप लाइन द्वारा हंसडेहर ड्रेन में डाला जाएगा। इसको लेकर पाइप आ चुकी है। ट्यूबवैल कनेक्शन 1600 में से 1400 कनेक्शन करवाए गए लेकिन गुलाबी सुंडी का मुआवजा मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के आश्वासन के बाद भी मुआवजा नहीं मिला। इसी प्रकार मोदी सरकार ने किसानों के साथ वादा खिलाफी की। उसी प्रकार से राज्य सरकार ने भी किसानों को आश्वासन तथा लाठियों के अलावा कुछ नहीं मिला।

17जेएनडी15-तहसील कार्यालय में चल रहा संयुक्त किसान मोर्चा का धरना। संवाद

17जेएनडी15-तहसील कार्यालय में चल रहा संयुक्त किसान मोर्चा का धरना। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed