फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   farmers geared for 31st january protect

31 जनवरी के विरोध प्रदर्शन के लिए भाकियू ने कसी कमर

Mon, 24 Jan 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
farmers geared for 31st january protect
जींद। भारतीय किसान यूनियन की बैठक यहां शिव कॉलोनी स्थित किसान भवन में रविवार को हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार ने किसानों के साथ वादाखिलाफी की है। इसलिए 31 जनवरी को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके लिए किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को इस विरोध प्रदर्शन में शामिल करने के लिए निमंत्रण देंगे।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाकियू के जिला प्रधान बारूराम रूपगढ़ ने कहा कि नौ दिसंबर 2021 को सिंघु बॉर्डर पर किसान संगठनों ने फैसला लिया था कि यदि सरकार ने किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया तो 31 जनवरी को देश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर किसान संगठन विरोध प्रदर्शन करेंगे तथा अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे। बारूराम ने कहा कि सरकार ने अभी तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया है। अभी तक न तो किसानों पर दर्ज मुकदमें वापस लिए गए हैं और न ही एमएसपी की घोषणा की है। अब जिला में 31 जनवरी को सरकार को जगाने के लिए विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए भाकियू के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता घर-घर, गांव-गांव व कस्बे-कस्बे में जाकर लोगों को फिर से जागरूक करेंगे ताकि फिर से किसान आंदोलन को मजबूत किया जा सके। इसके लिए पदाधिकारियों की गांव के हिसाब से ड्यूटियां भी लगाई गई। इस मौके पर भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कंडेला, प्रदेश प्रवक्ता छज्जूराम कंडेला, रामफल नंबरदार गुलकनी, जयबीर लौहान राजपुरा भैण, जिला प्रेस प्रवक्ता रामराजी, लीला लौहान, बिंद्र नंबरदार, सत्यवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed