फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers from five villages erupted in anger over the lack of water supply to Badhana Minor.

Jind News: बधाना माइनर में पानी नहीं पहुंचने से पांच गांवों के किसानों का गुस्सा फूटा, जींद-कैथल मार्ग पर लगाया जाम

Wed, 05 Aug 2026 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers from five villages erupted in anger over the lack of water supply to Badhana Minor.
फोटो 05जेएनडी20-जींद-कैथल मार्ग पर पेगां गांव में जाम लगा रहे किसानों को समझाते अलेवा थाना प्रभ - फोटो : एक्सईएन कार्यालय पर पहुंचे ग्रामीण
जींद। बधाना माइनर में पर्याप्त नहरी पानी नहीं मिलने से नाराज किसानों ने बुधवार को पेगां गांव बस स्टैंड के पास जींद-कैथल मार्ग पर जाम लगा दिया। पेगां, बधाना, डाहौला, थुआ और धनखेड़ी गांव के किसानों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जल्द पानी उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

एक घंटे तक लगे जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों ने बताया कि पिछले काफी समय से बधाना माइनर में धान की फसल के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। इस संबंध में कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि पानी की कमी के कारण धान की फसल प्रभावित हो रही है और फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। मजबूरी में उन्हें जींद-कैथल मार्ग पर उतरकर आंदोलन करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलेवा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की
जाम की सूचना मिलने पर अलेवा थाना प्रभारी आत्माराम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने कैथल नहरी विभाग के अधीक्षक अभियंता से किसानों की बात करवाई। अधिकारियों की ओर से हाबड़ी हेड से बधाना माइनर में पानी छोड़ने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद किसानों ने जाम खोल दिया और यातायात बहाल हो सका।

वर्जन
हाबड़ी हेड से पानी छोड़ दिया गया है। वीरवार सुबह तक बधाना माइनर में पर्याप्त पानी पहुंच जाएगा। विभाग निर्धारित शेड्यूल के अनुसार किसानों को पूरा पानी उपलब्ध कराएगा ताकि सिंचाई में किसी प्रकार की परेशानी न हो। -अंकित मान, एसडीओ, नहरी विभाग कैथल






फोटो 05जेएनडी20-जींद-कैथल मार्ग पर पेगां गांव में जाम लगा रहे किसानों को समझाते अलेवा थाना प्रभ

फोटो 05जेएनडी20-जींद-कैथल मार्ग पर पेगां गांव में जाम लगा रहे किसानों को समझाते अलेवा थाना प्रभ- फोटो : एक्सईएन कार्यालय पर पहुंचे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article