फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers' faces blossomed by selling mustard on government purchase

Jind News: सरसों को सरकारी खरीद पर बेच कर किसानों के खिले चेहरे

Fri, 28 Apr 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 28 Apr 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Farmers' faces blossomed by selling mustard on government purchase
उचाना। सरसों को सरकारी खरीद पर बेच कर किसानों के चेहरे खिले नजर आ रहे है। प्राइवेट खरीद पर जो भाव सरसों के है वो 4600 रुपये प्रति क्विंटल के आस-पास के है। जिन किसानों ने अपनी फसल का पंजीकरण करवाया है वह किसान अपनी फसल को सरकारी भाव पर बेच कर 5450 रुपये एमएसपी भाव ले रहे है। उचाना की कपास मंडी में शैड के नीचे दोबारा से हैफेड ने सोमवार से सरकारी खरीद शुरू की है। बुधवार तक 176 किसानों ने अपनी सरसों की फसल बेची है। सोमवार 650, मंगलवार 1450, बुधवार को 1175 क्विंटल सरसों सरकारी भाव पर बिकी। सरकार द्वारा 1 मई तक सरसों की सरकारी खरीद की जाएगी। जिन किसानों ने अपनी सरसों की फसल नहीं बेची वो अपना फसल पंजीकरण के साथ सरसों को सरकारी भाव पर बेच सकते है। एक किसान कम से कम 8 क्विंटल तो अधिक से अधिक 25 क्विंटल सरसों बेच सकता है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र कुंडू ने कहा कि उचाना में सरसों की खरीद की बेहतर व्यवस्था है। गेहूं के सीजन के चलते कुछ दिन सरसों की खरीद बंद थी। अब सोमवार से दोबारा से फिर हैफेड ने खरीद शुरू कर दी है। जिस किसान का फसल का पंजीकरण है उसकी फसल सरकारी नियमानुसार खरीदी जा रही है। किसान अपनी फसल बेच कर कुछ घंटे में घर वापस चल जाता है। जो भाव प्राइवेट बोली पर सरसों के है वो 4600 रुपये प्रति क्विंटल के आस-पास के है। किसानों को सरकारी खरीद पर एमएसपी भाव 5450 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है। जिन किसानों ने अब तक अपनी फसल नहीं बेची है वह फसल पंजीकरण के साथ मंडी पहुंच कर एक मई तक अपनी फसल बेच सकते है। अब तक एक मई तक सरकार द्वारा खरीद तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed