फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers erupted in anger when power supply to their fields was disrupted and they reached the Electricity Corporation office with a lock.

Jind News: खेतों की बिजली ठप होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, ताला लेकर बिजली निगम कार्यालय पहुंचे

Sat, 20 Jun 2026 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Farmers erupted in anger when power supply to their fields was disrupted and they reached the Electricity Corporation office with a lock.
फोटो 19जेएनडी15-बिजली की समस्या को लेकर पॉवर हाऊस के बाहर एकत्रित हुए किसान। स्रोत किसान
उचाना। खेतों की बिजली लाइन लंबे समय से ब्रेकडाउन रहने के कारण शुक्रवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। खरकभूरा, अलीपुरा और करसिंधु गांवों के किसान ताला लेकर बिजली निगम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान एसडीओ जोजो तनेजा ने किसानों की शिकायतें सुनकर दो दिन में समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि एपी लाइन कई दिनों से खराब पड़ी है जिससे धान की फसल की सिंचाई प्रभावित हो रही है। किसानों ने बताया कि हाल ही में आई आंधी-तूफान में कई बिजली पोल टूट गए थे लेकिन अब तक उन्हें बदला नहीं गया है। इससे खेतों में पानी की आपूर्ति रुक गई है और धान की पौध सूखने लगी है।
विज्ञापन

किसान कपिल ने कहा कि अलीपुरा, खरकभूरा और करसिंधु गांवों की करीब 2000 एकड़ कृषि भूमि इस लाइन पर निर्भर है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित लाइनमैन फोन नहीं उठाते और न ही मौके पर पहुंचते।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान भूपेंद्र ने बताया कि कई बार एसडीओ और एक्सईएन को शिकायत दी गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब तक करीब 20 बार लिखित शिकायत दी जा चुकी है। स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विभागीय जानकारी के अनुसार, संबंधित लाइनमैन मूल रूप से गुरुग्राम के रहने वाले हैं और यहां अस्थायी रूप से तैनात थे। लगातार शिकायतों के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए रिलीव करने के लिए पत्र भेजा गया है।

वर्जन
हाल ही में आई आंधी-तूफान में में बड़ी संख्या में बिजली पोल और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित हुई। ठेकेदार से बातचीत कर टूटे हुए पोल बदलने के निर्देश दिए गए हैं और बिजली आपूर्ति जल्द बहाल कर दी जाएगी। अगले दो दिनों में समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। -जोजो तनेजा, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article