फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers did not give mic to former CM Omprakash Chautala who reached Khatkar toll plaza

खटकड़ टोल प्लाजा पर पहुंचे पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला को किसानों ने बोलने के लिए नहीं दिया माइक

Sun, 25 Jul 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers did not give mic to former CM Omprakash Chautala who reached Khatkar toll plaza
खटकड़ टोल पर किसानों के बीच पहुंचे इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला का विरोध करते धरना दे रहे किसा - फोटो : Jind
इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला रविवार दोपहर को खटकड़ टोल प्लाजा पर किसानों के बीच पहुंचे। यहां पर उनको माइक देने के लिए काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। कुछ किसान चौटाला को माइक देने की बात कह रहे थे तो कुछ इसे नियमों का उल्लंघन बता रहे थे। काफी देर तक ओमप्रकाश चौटाला माइक के इंतजार में खड़े रहे। आखिर में उन्होेंने अपने माइक से सभी को राम-राम कहकर निकल गए। खेड़ा खाप के प्रधान सतबीर बरसोला ने चौटाला पर उन्हें डोगा (छड़ी) मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इनेलो के नेता दो-तीन दिन से प्रचार कर रहे थे कि ओमप्रकाश चौटाला खटकड़ टोल प्लाजा पर आएंगे और किसानोें को संबोधित करेंगे। किसानों ने अब तक धरने के दौरान किसी भी नेता को अपना माइक नहीं दिया है, इसलिए नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने ओमप्रकाश चौटाला को भी माइक नहीं दिया। कुछ किसान चौटाला को माइक देने की बात कह रहे थे, पर कुछ विरोध कर रहे ते। काफी देर तक चौटाला धरने पर किसानों के बीच रहे। लेकिन उन्हें माइक नहीं दिया गया। इसके बाद वह बद्दोवाल टोल प्लाजा के लिए निकल गए। पूर्व सीएम की गाड़ी को उनके पौत्र कर्ण चौटाला चला रहे थे।
विज्ञापन

खेड़ा खाप के प्रधान सतबीर पहलवान ने कहा कि किसान आंदोलन को समर्थन देने पर इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला का स्वागत करते हैं। खटकड़ टोल पर किसानों के धरने पर एक नियम बनाया हुआ है कि किसी भी राजनेता को मंच से बोलने के लिए माइक नहीं दिया जाएगा। यहां पर इससे पहले दीपेंद्र हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला, आम आदमी पार्टी राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता भी आ चुके हैं। किसानों के बीच बैठकर उनका समर्थन राजनेता कर सकते हैं। लेकिन मंच का माइक उन्हें नहीं दिया जाएगा। कुछ दिन पहले इनेलो जिलाध्यक्ष को इसको लेकर साफ कह दिया गया था कि इनेलो सुप्रीमो को धरनास्थल पर माइक नहीं दिया जाएगा। इस मौके पर नफे सिंह राठी, बलराज नगूरां, सत्ता डूमरखां, वकील करसिंधु सहित अन्य इनेलो नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सीएम पर डोगा मारने का लगाया आरोप
खेड़ा खाप प्रधान सतबीर पहलवान बरसोला ने पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला पर उनको डोगा (छड़ी) मारने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह उन्हें नमस्ते करने के लिए गए थे। लेकिन वे बोले कि दूर हट मेरे से और मेरे पांव पर डोगा मारा। बरसोला ने कहा कि हमने पूर्व सीएम के सम्मान में कोई कमी नहीं छोड़ी। कुर्सी, चाय, दूध तक हम उनके लिए लेकर आए। उनकी किसी राजनेता से लड़ाई नहीं है। उनकी लड़ाई सरकार के साथ है। राजनेताओं पर हम विश्वास नहीं करते। कोई भी राजनेता दिल्ली धरने पर बैठकर किसानों का समर्थन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed