{"_id":"65204f32c46899c0a40d46aa","slug":"farmers-cultivating-spices-will-get-grant-vijay-jind-news-c-199-1-sroh1009-6761-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसालों की खेती करने वाले किसानों को मिलेगा अनुदान : विजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसालों की खेती करने वाले किसानों को मिलेगा अनुदान : विजय
Fri, 06 Oct 2023 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में मसालों की खेती को बढ़ावा देने के लिए अनुदान योजना की शुरू की है। योजना के तहत लहसुन, मेथी, धनिया, मेंथा, लेमन ग्रास, सिट्रोनेला की खेती करने पर किसान को 6400 से 30 हजार रुपये तक का अनुदान मिलेगा।
जिला बागवानी अधिकारी विजय पान्नू ने बताया कि सरकार ने उद्यान विभाग के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए मसालों की खेती पर अनुदान देने का निर्णय लिया गया है। अब बागवानी के क्षेत्र में मसालों की खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा। इस योजना के तहत लहसुन पर 30 हजार प्रति एकड़ तथा धनिया व मेथी पर 15 हजार प्रति एकड़ का अनुदान दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सुगंधित पौधों जैसे मेंथा, लेमन ग्रास, सिट्रोनेला की खेती पर 40 प्रतिशत की दर से छह हजार 400 रुपये प्रति एकड़ अनुदान दिया जा रहा है। योजना के तहत एक किसान अधिकतम 10 एकड़ तक लाभ ले सकता है। योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान विभाग के पोर्टल होर्टनेटडॉटजीओवीडॉटइन पर आवेदन कर सकते हैं। उत्पादन से पूर्व होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के तहत उत्पादक किसान इन फसलों का बीमा भी करवा सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए उत्पादक का मेरी फसल मेरा ब्योरा पर रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।