{"_id":"69653c5f889ceb65710bceb8","slug":"farmers-can-get-a-subsidy-of-up-to-3-lakh-rupees-on-tractors-applications-are-being-accepted-jind-news-c-199-1-jnd1010-146853-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: किसानों को ट्रैक्टर पर मिलेगा 3 लाख तक का अनुदान, मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: किसानों को ट्रैक्टर पर मिलेगा 3 लाख तक का अनुदान, मांगे आवेदन
विज्ञापन
जींद। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा की ओर से अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों के लिए ट्रैक्टर अनुदान योजना के आवेदन मांगे गए हैं। किसान 15 जनवरी तक विभागीय पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। किसानों को ट्रैक्टर पर 3 लाख तक का अनुदान मिलेगा।
सहायक कृषि अभियंता विजय कुमार ने बताया कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत अनुसूचित जाति के वे किसान, जिनके नाम कृषि भूमि है। परिवार पहचान पत्र के अंतर्गत परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर भूमि मान्य 45 हॉर्स पावर और उससे अधिक क्षमता के ट्रैक्टर पर तीन लाख प्रति इकाई अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
लाभार्थियों का चयन डीसी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय कार्यकारी समिति की ओर से ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर की खरीद एवं भौतिक सत्यापन के उपरांत अनुदान राशि सीधे लाभार्थी के उस बैंक खाते में जमा की जाएगी, जो मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत होगा।
विज्ञापन
लाभार्थी हरियाणा राज्य का निवासी और अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित होना चाहिए। लाभार्थी ने पिछले पांच वर्षों में विभाग की किसी भी योजना के अंतर्गत ट्रैक्टर पर अनुदान का लाभ न लिया हो। संवाद