फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers came out in protest against JJP's youth convention to be held in Jat Dharamshala tomorrow

जाट धर्मशाला में कल होने वाले जेजेपी के युवा सम्मेलन के विरोध में उतरे किसान

Mon, 23 Aug 2021 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Farmers came out in protest against JJP's youth convention to be held in Jat Dharamshala tomorrow
एसडीएम से मिलने के लिए पहुंचे किसान। संवाद - फोटो : Jind
जाट धर्मशाला में बुधवार को जेजेपी का जिला युवा सम्मेलन होगा। मगर इससे पहले ही आंदोलन कर रहे किसानों ने इसका विरोध करने का एलान कर दिया है। इतना ही नहीं, किसानों ने एसडीएम दलबीर सिंह को ज्ञापन देकर यह भी साफ कर दिया है कि यदि बाहर से कोई बड़ा नेता कार्यक्रम में आएगा तो उसका विरोध किया जाएगा। ऐसे में किसानों ने प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने की मांग करते हुए कार्यक्रम को नहीं होने देने की मांग की है। हालांकि कार्यक्रम में जेजेपी युवा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सांगवान को शिरकत करनी है। किसानों ने कहा कि उन्हें प्रशासन की ओर से आश्वासन मिला है कि कोई भी बड़ा नेता कार्यक्रम में नहीं आएगा।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह ही युवा जेजेपी ने बैठक कर आयोजन को लेकर रूपरेखा बनाई थी। यह कार्यक्रम जाट धर्मशाला में होना है। ऐेसे में आयोजन से पहले ही किसानों ने साफ कर दिया है कि यदि कार्यक्रम हुआ तो इसमें टकराव तय है। इससे पहले भी किसान जिले में जेजेपी व भाजपा नेताओं के आने पर विरोध कर चुके हैं। हालांकि जींद में अभी तक बड़ी टकराव की स्थिति नहीं बनी है। अब देखना होगा कि बुधवार को होने वाली मीटिंग में जेजेपी बचाव की मुद्रा में आती है या बड़े नेता का आना टालती है।
विज्ञापन

भाजपा के रास्ते पर चल रही जेजेपी
अधिकारियों से मिलने पहुंचे किसान नेता कैप्टन भूपेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंधु, सतबीर पहलवान, हरिकेष काब्रछा, कुलबीर मलिक व बलजोर बरसोला ने कहा कि अब जेजेपी भी भाजपा ही की तरह किसानों को उकसाने के लिए काम कर रही है। किसानों का फैसला है कि सत्ताधारी लोगों का विरोध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने दिया आश्वासन
इस विषय पर सोमवार को एसडीएम दलबीर सिंह के साथ बातचीत हुई है। किसानों ने साफ किया कि अगर जेजेपी की मीटिंग होती है तो किसान नहीं होने देंगे। इस पर एसडीएम ने आश्वासन दिया कि इस मीटिंग में कोई बड़ा नेता नहीं आएगा। -सतबीर पहलवान, प्रधान खेड़ा खाप।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed