फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers blocked road after not getting DAP

Jind News: डीएपी नहीं मिलने पर किसानों ने लगाया जाम

Sun, 03 Nov 2024 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 03 Nov 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Farmers blocked road after not getting DAP
02जेएनडी22: पुरानी अनाज मंडी का गेट बंद कर रोड पर बैठे किसान। संवाद
नरवाना। डीएपी की समस्या को लेकर शनिवार को किसानों ने पुरानी अनाज मंडी का गेट बंद करने के बाद माल गोदाम रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान किसानों ने कृषि विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम की वजह से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस और कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. बलजीत लाठर मौके पर पहुंचे और किसानों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया। किसानों ने करीब एक घंटे के बाद जाम खोल दिया।
विज्ञापन

जाम लगा रहे किसानों ने कहा कि नरवाना में खाद की समस्या हो रही है। मंत्री के आश्वासन के बाद भी अधिकारी कमी पूरी नहीं कर रहे हैं। उनसे झूठे वादे किए जा रहे हैं। किसानों ने कहा नरवाना में खाद का स्टाॅक है, लेकिन कृषि विभाग के एसडीओ जानकारी नहीं दे रहे हैं। निजी दुकानदार खाद की कालाबाजारी कर रहे हैं। इसकी वजह से किसानों को 1800 रुपये में डीएपी खाद खरीदनी पड़ रही है। इतना ही नहीं सब्जी मंडी में पंजाब के किसानों को ब्लैक में दी जा रही है, इसलिए उसका स्टॉक नहीं दिखा जा रहा है।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि मजबूर होकर उनको जाम लगाना पड़ रहा है। कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. बलजीत लाठर ने सोमवार को पूरी मात्रा में खाद उपलब्ध करवाने की बात कही है। उसके बाद भी किसानों ने चेतावनी दी कि जो खाद आएगी उसका स्टॉक सार्वजनिक करवाया जाएगा और गोदामों को भी खुलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद की कोई कमी नहीं है। जैसे खाद आती है साथ की साथ बांट दी जाती है। कुछ किसानों ने खाद की कमी के चलते जाम लगा दिया था। उनको समझा दिया गया है। वहां भी कमी को पूरा करवाया जाएगा। -डॉ. बलजीत लाठर, एसडीओ, कृषि एवं कल्याण विभाग, नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed