{"_id":"6430753f3d8121abb602ef07","slug":"farmers-arrived-with-bundles-of-broken-dreams-jind-news-c-17-1-116559-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: टूटे सपनों की गठरी लेकर पहुंचे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: टूटे सपनों की गठरी लेकर पहुंचे किसान
Sat, 08 Apr 2023 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 08 Apr 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
जींद। बारिश और ओलावृष्टि से फसलों के खराब होने से किसान परेशान हैं। सर्वजातीय खाप और जनकल्याण मंच के तत्वावधान में खराब फसलों की गठरी सिर पर रखकर किसान लघु सचिवालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। सीटीएम को गठरी खोलकर दिखाई। गेहूं की खराब हुई फसल दिखाकर किसान बोले, इसे कोई खरीदने का तैयार नहीं है। बर्बाद हुआ किसान आखिर कहां जाए।
शुक्रवार को लघु सचिवाल पहुंचे कई किसान अपनी खराब हुई फसल को गठरी में बांधकर लाए थे। अधिकारियों से कहा कि काफी पैसा लगाकर फसल लगाई और अब मौसम ने सब बर्बाद कर दिया। प्रदेश में बारिश व ओलावृष्टि के कारण फसलों में होने वाले नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सीटीएम अमित कुमार को लघु सचिवालय में ज्ञापन सौंपा। इससे पहले प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गोहाना रोड से होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। इस दौरान किसानों ने खराब हुई गेहूं की गठरी भी डीसी कार्यालय के बाहर रखी। यहां पर बारिश व ओलावृष्टि के कारण खराब हुई फसल के मुआवजे की मांग की।
ज्ञापन के माध्यम से किसानों व जनकल्याण मंच ने सरकार से 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग की है और किसानों की पोर्टल आदि समस्याओं के देखते हुए दो दिन के अंदर किसानों की फसलों की गिरदावरी करके 30 मई तक किसानों के नुकसान की भरपाई करने की मांग की। उन्होंने 30 मई तक किसानों को मुआवजा नहीं मिला तो किसान, सभी सरपंच, सभी खापें तथा जन कल्याण मंच इकट्ठे मिलकर शांतिपूर्ण तरीके से डीसी कार्यालय का घेराव करेंगे। इस दौरान सीटीएम ने किसानों को आश्वासन दिया कि किसानों की मांगों को सरकार के पास भेज दिया जाएगा और किसानों की मांगों को पूरा करने की कोशिश की जाएगी। इसके बाद टेकराम कंडेला ने कहा कि किसानों की मांगों को जल्दी से जल्दी पूरा किया जाए तथा किसानों के कर्ज माफ कर उनकी आय को सरकार दोगुनी करे, ताकि किसान अपने परिवार का आसानी से पेट पाल सके। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उचित मुआवजा नहीं दिया तो वह पूरे प्रदेश में आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस अवसर पर हरियाणा जन कल्याण मंच के प्रधान पवन कु चराना, मनजीत दुहन, दयानंद नंबरदार, सुदेश कंडेला, भीरा दालमवाला, ब्लॉक समिति चेयरमैन राकेश तलोडा, सरपंच अनिल लाठर, अनूप कंडेला, अभयराम कंडेला, हजुरा सिंह, अजमेर दालमवाला, रामेश्वर खोखरी, सज्जन शाहपुर,