फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers arrived at the Deputy Chief Minister's camp office carrying black flags,

उपमुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय पर काले झंडे लेकर पहुंचे किसान, जजपा कार्यकर्ताओं पर धक्कामुक्की का आरोप

Fri, 19 Feb 2021 10:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Farmers arrived at the Deputy Chief Minister's camp office carrying black flags,
विरोध के बाद पुलिस की गाड़ी के पास रखे काले झंडे। - फोटो : Jind
जींद। उचाना की कपास मंडी के किसान सेवा केंद्र में बनाए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के कैंप कार्यालय में राजनीतिक गतिविधियां चलने के विरोध में किसानों ने शुक्रवार दोपहर को काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यालय में मौजूद कुछ जजपा कार्यकर्ताओं के साथ किसानों की बहस हो गई, इससे करीब दो घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। किसानों का आरोप है कि जजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों और पत्रकारों के साथ धक्का-मुक्की की। हालांकि उपमुख्यमंत्री के निजी सचिव प्रो. जगदीश सिहाग ने धक्का-मुक्की की बात को सिरे से खारिज किया है। वहीं, किसानों ने उचाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जिले में भाजपा-जजपा नेताओं का बहिष्कार किया गया है। इसके बावजूद जजपा की राजनीतिक गतिविधियां जारी हैं। इस पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को किसानों को सूचना मिली कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के निजी सचिव उचाना की कपास मंडी स्थित किसान सेवा केंद्र में आए हैं। करसिंधु गांव से काफी किसान उनका विरोध करने मौके पर पहुंच गए। किसान अपने साथ काले झंडे लेकर आए थे। किसानों का कहना है कि वे प्रोफेसर जगदीश सिहाग को बाहर बुलाकर सिर्फ यह ही कहना चाहते थे कि वे राजनीतिक गतिविधियां नहीं चलाएं। लेकिन इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इस पर हंगामा बढ़ गया। सूचना मिलने पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान किसानों ने कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

खटकड़ टोल से पहुंचे किसान : बातचीत करने गए किसानों ने खुद के साथ हुई अभद्रता की सूचना फोन कर खटकड़ टोल पर दी। करीब दो बजे खटकड़ टोल से सैकड़ों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर कैंप कार्यालय पहुंचे। इसके बाद पंचायत कर किसान नेताओं ने कहा कि जजपा आपसी भाईचारा खराब करने के लिए ऐसा कर रही है, लेकिन आंदोलन को एकजुटता के साथ चलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खटकड़ टोल पर धरना दे रहे किसानों को सूचना मिली थी कि जजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध करने गए किसानों के साथ धक्का मुक्की की है। इस पर काफी किसान पहुंचे। बाद में पुलिस को लिखित शिकायत दी है कि जजपा-भाजपा की राजनीतिक गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए, ताकि माहौल खराब नहीं हो। - सतबीर पहलवान, किसान नेता
मैं किसानों का सम्मान करता हूं। जो लोग बातचीत करने पहुंचे थे, उनको भी आदर सहित अंदर बुलाया गया। कुछ लोगों ने बहस शुरू की। इसके चलते हो सकता है किसी को वैसे हाथ लगा हो, लेकिन किसी के साथ धक्का मुक्की नहीं की गई।

- प्रो. जगदीश सिहाग, निजी सचिव, उपमुख्यमंत्री
किसानों ने शिकायत दी है कि प्रो. जगदीश सिहाग बाहरी व्यक्ति हैं और उचाना में राजनीतिक गतिविधियां चल रहे हैं। किसानों ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगाई जाए। इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी। धक्का-मुक्की व मारपीट की कोई शिकायत नहीं आई है। - रविंद्र कुमार, उचाना थाना प्रभारी

उचाना की कपास मंडी में उपमुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय के बाहर धरने पर बैठक किसान।

उचाना की कपास मंडी में उपमुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय के बाहर धरने पर बैठक किसान। - फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed