फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers are upset with the ongoing trade deal between India and America.

Jind News: भारत और अमेरिका के बीच चल रही ट्रेड डील से किसान नाराज

Sat, 07 Feb 2026 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 07 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Farmers are upset with the ongoing trade deal between India and America.
06जेएनडी40-रानी तालाब पर हुई जनसभा में मौजूद किसान। संवाद - फोटो : 1
जींद। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच चल रही ट्रेड डील से किसान नाराज हैं। वह शुक्रवार को रानी तालाब पर हुई जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

जनसभा के बाद किसान प्रदर्शन कर लघु सचिवालय पहुंचे जहां उन्होंने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को ज्ञापन दिया। इस दौरान गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि एमएसपी को कानूनी गारंटी, कर्ज माफी, बिजली बिल माफी, नया बीज बिल वापस लेने और कटी हुई बुढ़ापा पेंशन बहाल करने जैसी मांगों को लेकर किसान लगातार संघर्ष कर रहे हैं लेकिन सरकार किसानों की आवाज को अनसुना कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार द्वारा अमेरिका के साथ किए जा रहे कृषि समझौतों पर एतराज जताते हुए कहा कि इससे भारत की खेती 100 प्रतिशत तबाह हो जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह समझौता लागू हुआ तो किसान खेती छोड़ने को मजबूर होंगे और कंपनियां खेती पर कब्जा कर लेंगी। घोषणा की कि 23 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह शहीदी दिवस पर बड़ा किसान आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू (चढ़ूनी) के बैनर तले पीपली में रैली होगी। मुख्यमंत्री से मुलाकात न होने के सवाल पर गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि कुछ घटिया किस्म के लोग नहीं चाहते कि वह किसानों के हक की लड़ाई न लड़े। यही लोग किसानों की आवाज दबाने की राजनीति कर रहे हैं। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आगामी दिनों में बड़े आंदोलन की घोषणा पर चढूनी ने कहा कि आंदोलन करना हर किसी का अधिकार है।

कोई भी किसान नेता किसी भी तरीके से आंदोलन कर सकता है। आरोप लगाया कि यदि इस समझौते के तहत अमेरिका के लिए जीरो टैरिफ पर भारत का कृषि बाजार खोल दिया गया तो इससे भारतीय किसानों की आजीविका पर गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। भारत में करीब 82 प्रतिशत किसान ढाई एकड़ से कम जमीन पर खेती करते हैं, जबकि अमेरिका में छोटे किसान भी हजारों एकड़ भूमि के मालिक होते हैं। ऐसी असमान परिस्थितियों में भारतीय किसान अमेरिकी कृषि व्यवस्था से प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकता। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिता सुदकैल भी मौजूद रही।

06जेएनडी40-रानी तालाब पर हुई जनसभा में मौजूद किसान। संवाद

06जेएनडी40-रानी तालाब पर हुई जनसभा में मौजूद किसान। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed