फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers and laborers will celebrate awareness day tomorrow in Kandela

Jind News: कंडेला में कल मनाएंगे किसान-मजदूर जागृति दिवस

Thu, 01 Feb 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 01 Feb 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers and laborers will celebrate awareness day tomorrow in Kandela
01जेएनडी03: कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए टेकराम कंडेला।
जींद। सर्वजातीय कंडेला खाप और भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला ने कहा कि तीन फरवरी एक ऐतिहासिक है। चार साल पहले दिल्ली में बड़ा किसान आंदोलन हुआ था। केंद्र सरकार ने गाजीपुर बॉर्डर पर जब किसान आंदोलन को तोड़ने की कोशिश की थी तो तीन फरवरी 2021 को सर्वजातीय खाप पंचायत व किसान संगठनों की सबसे पहले बड़ी महापंचायत कंडेला में बुलाई गई थी। इसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इसी दिन को अब किसान मजदूर जागृति दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस बार बैठक में निर्णय लिया गया है कि यह दिवस इस बार राष्ट्रीय मुख्यालय कंडेला में ही मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से किसानों व सामाजिक मुद्दों पर कार्य करते आ रहे हैं। सहकारी समितियां किसानों से जो ब्याज वसूल रही हैं, इन्हें बंद किया जाए। घरों व खेतों में बिजली के बिल अनाप-श्नाप थमा दिए जाते हैं, जिसे किसान भरने में असमर्थ हैं। मनरेगा स्कीम को किसानों के साथ जोड़ा जाए। जींद राजनीति का केंद्र बिंदु है, यहां से सरकारें बनती व गिरती हैं। जिला जींद में युवा सबसे ज्यादा बेरोजगार हैं, इसलिए सरकार यहां एक बड़ा औद्योगिक कारखाना लगाए, ताकि कम से कम 15 हजार युवाओं को रोजगार मिल सके। हरियाणा सरकार ग्राम पंचायत के लिए एक विशेष पैकेज की घोषणा करे, जिसमें जिले का विकास हो। इस अवर पर प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभेराम कंडेला, कंडेला खाप के महासचिव रामदिया नंबरदार, किसान यूनियन प्रधान भेदू कंडेला, रामकिशन, सत्तू, कालू मौजूद थे।

01जेएनडी03: कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए टेकराम कंडेला।

01जेएनडी03: कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए टेकराम कंडेला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed