{"_id":"5ff74edf8ebc3e33252fd3ec","slug":"farmer-said-tractor-march-is-tableau-now-26-january-is-left-jind-news-rtk589849734","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान बोले- ट्रैक्टर मार्च तो झांकी है, अब 26 जनवरी बाकी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान बोले- ट्रैक्टर मार्च तो झांकी है, अब 26 जनवरी बाकी है
विज्ञापन
मां के साथ मैं भी हूं तैयार... गांव पोंकरी खेड़ी में एक महिला ट्रैक्टर चलाने की ट्रेनिंग लेने पहुंच
- फोटो : Jind
जींद/नरवाना/उचाना। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली सीमा पर किसानों का आंदोलन जारी है। वहीं वीरवार को जुलाना और उचाना के किसानों ने ट्रैक्टर मार्च का ट्रेलर निकाला। किसानों ने कहा कि यह तो अभी झांकी है, 26 जनवरी तो अभी बाकी है। इसके अलावा पोंकरी खेड़ी गांव में 20 महिलाओं को ट्रैक्टर प्रशिक्षण दिया गया। उधर, खटकड़ टोल प्लाजा पर किसान नेता फूल सिंह श्योकंद व कैप्टन भूपेंद्र जागलान ने कहा कि नौ जनवरी को किसान नेताओं के आह्वान पर सर छोटूराम की जयंती मनाई जा रही है। जींद में ट्रैक्टर यात्रा 9 जनवरी को निकाली जाएगी। इसके लिए किसानों ने प्रशासन से अनुमति ले ली है।
उचाना में किसानों ने राष्ट्रीय मार्ग व अन्य मार्गों पर ट्रैक्टर मार्च निकाला। किसान जींद के बाईपास से होते हुए काफिले के साथ खटकड़ टोल प्लाजा पर पहुंचे। यहां से खटकड़, बड़ौदा, उचाना कलां, करसिंधु, छात्तर के रास्ते नगूरां पहुंचे। उचाना कलां व सुदकैन कलां से भी किसानों का ट्रैक्टर काफिला टोल प्लाजा पर पहुंचा। वहीं जुलाना में बुआना, बुराहडेहर, खरेंटी, देशखेड़ा, कमाचखेड़ा, मालवी, देवरड़, फरमाना समेत कई गांवों में भी ट्रैक्टर रैली निकाली गई। किसान प्रदीप सिहाग ने बताया कि नए बस स्टैंड पर आंदोलन कर रहे किसानों के लिए भंडारा लगाया हुआ है।
गांव पोकरी खेड़ी में वीरवार को तमन्या, जसवंती, अन्नु व पूजा ने ट्रैक्टर चलाना सीखा। उन्होंने कहा कि वह 26 जनवरी को दिल्ली राजपथ पर ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा कि जब पुरुष इस मामले में सरकार से टक्कर ले रहे हैं तो फिर वह कैसे पीछे रह सकती हैं
विज्ञापन
मां के साथ मैं भी हूं तैयार...
गांव पोंकरी खेड़ी में एक महिला ट्रैक्टर चलाने की ट्रेनिंग लेने पहुंची। उसके साथ उसका डेढ़ वर्षीय बच्चा भी था। मां को ट्रैक्टर चलाता देख बच्चे ने भी भाकियू का झंडा उठा लिया।

पोंकरी खेड़ी में ट्रैक्टर चलाने की ट्रेनिंग लेतीं महिलाएं। संवाद- फोटो : Jind

सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते बुजुर्ग व युवा किसान।- फोटो : Jind

हाईवे पर खटकड़ टोल पर ट्रैक्टर मार्च निकालते किसान। संवाद- फोटो : Jind