फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmer returning from ticker border dies due to cardiac arrest on night

टिकरी बॉर्डर से लौटे किसान की रात को हृदय गति रुकने से मौत

Sun, 07 Feb 2021 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Farmer returning from ticker border dies due to cardiac arrest on night
रोशन सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : Jind
टीकरी बॉर्डर से लगभग दो माह बाद लौटे चुहड़पुर गांव निवासी 58 वर्षीय रोशन सिंह की शनिवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई। रविवार को रोशन सिंह का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें आसपास के गांवों के सैकड़ों किसानों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

रोशन सिंह के शव पर भाकियू का झंडा रखा गया। अंतिम यात्रा में किसान नेताओं तथा ग्रामीणों ने किसान यूनियन जिंदाबाद तथा रोशन सिंह अमर रहे के नारे लगाए। किसानों ने कहा कि इस आंदोलन में कई लोगों की जान जा चुकी है। आंदोलन की शुरुआत से ही रोशन टीकरी बॉर्डर पर पहुंच गया था। अचानक शनिवार को सीने में दर्द होने पर वह गांव लौट आया था। उसकी रात को हृदय गति रुकने से मौत हो गई। इस अवसर पर वेदप्रकाश बांगड़, मास्टर कपूर सिंह, सुरेश नरवाल, धर्मपाल बांगड़, राजा बांगड़, सुशील नरवाल, कुलदीप, नरवाल, पंच अनिल कुमार, सत्यवान सरपंच और सोनू खटकड़ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मृतक के परिवार के सदस्य को नौकरी दे सरकार
किसान नेता गुरुदेव सिंह ने कहा कि रोशन सिंह ने किसानों के हकों के लिए किए जा रहे आंदोलन में अपनी जान गंवाई है। किसान समाज उनकी इस कुर्बानी को याद रखेगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसान आंदोलन में अकाल मौत का ग्रास हुए किसानों को शहीद का दर्जा दे और उसके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे।

 मृतक किसान रोशन सिंह की अंतिम विदाई में शामिल लोग। संवाद

मृतक किसान रोशन सिंह की अंतिम विदाई में शामिल लोग। संवाद - फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed