फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmer protesting at Khatkar toll plaza committed suicide by swallowing poison

खटकड़ टोल प्लाजा पर धरना दे रहे किसान ने जहर निगलकर की आत्महत्या

Wed, 16 Jun 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Farmer protesting at Khatkar toll plaza committed suicide by swallowing poison
खटकड़ टोल प्लाजा पर धरने में शामिल खटकड़ गांव निवासी किसान सतपाल (55) ने मंगलवार रात को जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। किसान द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिलने के बाद उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अगली कार्रवाई में जुट गई। टोल पर मौजूद किसान नेताओं ने कहा कि सरकार से बातचीत नहीं होने व कृषि कानूनों को रद्द नहीं करने से सतपाल परेशान था। वह करीब छह महीने से नियमित रूप से धरनास्थल पर रह रहा था। वह यहीं पर सोता था।
विज्ञापन

खटकड़ टोल पर किसानों द्वारा लगातार धरना दिया जा रहा है। मंगलवार रात को गांव खटकड़ निवासी सतपाल उर्फ पालाराम ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। इस बारे में उस समय पता चला जब सतपाल काफी देर तक नहीं उठा। किसान मौके पर पहुंचे तो वह मृत मिला। उसके पास ही जहरीले पदार्थ की बोतल पड़ी हुई थी। सतपाल आंदोलन कर रहे किसानों के लिए छह माह से चाय बनाता था। किसानों ने सतपाल द्वारा आत्महत्या करने की सूचना उचाना थाना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन

किसान नेता सतबीर पहलवान व आजाद पालवां ने कहा कि सतपाल इस बात से नाराज था कि सरकार कृषि कानून रद्द करने के लिए कुछ नहीं कर रही है। इसे लेकर वह मानसिक रूप से परेशान भी था। कुछ किसान सोमवार को दिल्ली आंदोलन में धरने के लिए गए थे। जब उन्होंने वापस आकर सरकार के किसानों के प्रति रवैये के बारे में बताया तो वह और परेशान हो गया। मंगलवार रात को इसी परेशानी के चलते उसने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सतपाल के परिवार की आर्थिक मदद करने की मांग। खटकड़ गांव में किसान सतपाल का अंतिम संस्कार होने से पहले टोल पर एकत्रित हुए। यहां पर एसडीएम डॉ. प्रीतपाल सिंह व डीएसपी जितेंद्र कुमार पहुंचे और उनका ज्ञापन लिया। किसानों ने सतपाल को शहीद का दर्जा देने, सतपाल के परिवार को 50 लाख रुपये व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। एसडीएम ने कहा कि जो मांगपत्र सौंपा गया तो उसे आगे भेज देंगे। डीएसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि किसान की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हुई है। कौन सा जहरीला पदार्थ निगला उसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।
सतपाल के पास थी पौना एकड़ जमीन
सतपाल पौना एकड़ जमीन का मालिक था। जहां पर उसकी जमीन है वहां पर भी खेती के लिए पर्याप्त पानी नहीं है। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। दो लड़के, लड़की एवं पत्नी को वह पीछे छोड़ गया है। एक लड़का व एक लड़की की शादी हो चुकी है। दो लड़के मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

अंतिम संस्कार में पहुंचे आसपास के गांव के किसान
सतपाल के अंतिम संस्कार में आसपास के गांवों से किसान पहुंचे थे। किसान की अंतिम यात्रा में किसान हाथों में भाकियू के झंडे लिए हुए थे। शहीद की तरह किसान नेताओं ने सतपाल को अंतिम सलामी दी। आजाद पालवां व सतबीर पहलवान ने कहा कि सतपाल की कमी धरने पर खलेगी। यहां पर किसानों को चाय पिलाने का काम वह देखता था। एसडीएम के माध्यम से सरकार को मांगपत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed