{"_id":"68e6a89c5d12732b2306de54","slug":"farmer-organizations-expressed-anger-against-price-reduction-in-the-name-of-moisture-jind-news-c-199-1-sroh1006-142195-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नमी के नाम पर दाम कटौती के खिलाफ किसान संगठनों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नमी के नाम पर दाम कटौती के खिलाफ किसान संगठनों ने जताया रोष
Wed, 08 Oct 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
08जेएनडी28-अतिरिक्त मंडी पहुंचे एसडीएम दलजीत सिंह। स्रोत किसान
उचाना। पीआर धान में नमी के नाम पर कटौती के आरोप लगाते हुए लगातार तीसरे दिन किसान संगठन और मजदूर संयुक्त मोर्चा उचाना का धरना जारी रहा। पूर्व मंडी प्रधान बलराज श्योकंद भी लगातार तीसरे दिन अनशन पर रहे।
किसान नेता आजाद पालवां ने कहा कि जब तक पीआर धान की खरीद एमएसपी पर नहीं होती, दो मिलरों के अलाव अन्य मिलर अलॉट नहीं होते धरना जारी रहेगा। बलराज श्योकंद के साथ चार किसान हर रोज अनशन पर रहेंगे। ये किसान हित के लिए धरना चल रहा है। किसानों को एमएसपी का भाव दिलाने के लिए धरना चल रहा है।
किसान सभा के पूर्व राज्य प्रधान फूल सिंह कामरेड, छज्जूराम कंडेल, राजकुमार श्योकंद ने धरने पर पहुंच कर अपना समर्थन दिया। मंडी में खरीद का जायजा लेने एसडीएम दलजीत सिंह पहुंचे। यहां पर किसानों के साथ बातचीत भी की। एसडीएम ने धरने पर पहुंच कर भी बातचीत की।
विज्ञापन
एसडीएम के समक्ष चार मिलर अलॉट कराने की मांग की ताकि पीआर धान की फसल किसानों की मंडी में आते ही बिक सकें। एसडीएम ने कहा कि सरकारी मापदंड पर खरीद उतरने वाली पीआर धान को एमएसपी भाव पर खरीदा जा रहा है।
किसी तरह की परेशानी किसानों को नहीं आने दी जाएगी। जो मांग किसान नेताओं ने की है उसको पूरा किया जाएगा। वो निरंतर मंडी में पहुंच कर खरीद का जायजा ले रहे है। इस मौके पर बीरा करसिंधु, जंगीर पालवां, टेकराम तारखा, विरेंद्र, हवा सिंह, रामफल, बलिंद्र मौजूद रहे।