फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmer organizations came out in favor of Vinesh Phogat

Jind News: विनेश फोगाट के पक्ष में उतरे किसान संगठन

Fri, 09 Aug 2024 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 09 Aug 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Farmer organizations came out in favor of Vinesh Phogat
08जेएनडी29: राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देते हुए किसान संगठन।  संवाद
उचाना। ओलिंपिक फाइनल खिलने से पहले डिसक्लालिफाई करार दी गई कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट के पक्ष में किसान संगठन उतर गए हैं। उन्होेंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

उपमंडल कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना दे रहे धरना संयोजक की अगुवाई में किसान एकत्रित हुए और एसडीएम कार्यालय के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देते हुए विनेश फोगाट के डिसक्लालिफाई करने की जांच करने की मांग की। इसके साथ विनेश फोगाट को डिसक्लालिफाई करने को बड़ी साजिश करार दिया।
विज्ञापन


किसान नेता आजाद पालवां ने कहा कि विनेश फोगाट कुश्ती खिलाड़ी हैं। उसके साथ अन्याय हुआ है। उन्हें न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया है। उन्होंने कहा कि ये विनेश फोगाट का अपमान नहीं है, बल्कि पूरे देश का अपमान है। महिला राष्ट्रपति होने के नाते हम उम्मीद करते हैं कि वह विनेश फोगाट को न्याय दिलाने का काम करेंगी। विनेश फोगाट को खेल से वंचित करने का काम किया गया है। सेमीफाइनल वह जीत चुकी थीं। फाइनल उन्हें खेलना था, लेकिन एक गहरी साजिश रचकर उनको स्वर्ण पदक से वंचित किया गया है। जब वह सेमीफाइनल जीती थीं तो उसका वजन 49 किलो 900 ग्राम था। ये विश्व की सबसे बड़ी प्रतियोगिता है। जब हमारे खिलाड़ियों के साथ भेदभाव करके साजिश रची जाती है तो ये देश का अपमान है। देश का अपमान किसी सूरत में सहन नहीं करेंगे।

08जेएनडी29: राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देते हुए किसान संगठन।  संवाद

08जेएनडी29: राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देते हुए किसान संगठन।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed