फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmer leaders targeted the government

Jind News: किसान नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना

Sun, 16 Feb 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 16 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Farmer leaders targeted the government
15जेएनडी11: बैठक के दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के किसान नेता व किसान। संवाद
नरवाना। संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की राज्य स्तरीय बैठक शनिवार को चौधरी घासीराम नैन किसान रेस्ट हाउस में मास्टर बलबीर सिंह, रतन मान व सुखविंदर की संयुक्त अध्यक्षता में हुआ। बैठक में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आंदोलन की दिशा में आगामी प्रदेश व्यापी आंदोलन की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

बलबीर सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के हक में नीतियां बनाने की झूठी वाहवाही लूटना चाहती है। जबकि किसानों के फसल खराबे के पिछले कई सालों के मुआवजे और बीमा क्लेम अभी तक बकाया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने लंबित मुआवजों के जारी न होने पर आक्रोश प्रकट किया है।
विज्ञापन

गावों में बिजली के मीटर बाहर न लगाने, स्मार्ट मीटर योजना को न लागू करने, बढ़ती गर्मी के चलते गेहूं की फसल पर किसानों को बोनस देने, सरसों की खरीद शुरू करने, बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में जलभराव न हो उसके इंतजाम करने की मांग की गई। रत्न मान ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के मसले पर सरकार कॉर्पोरेट घरानों के पक्ष में खड़ी है और मार किसानों पर पड़ रही है। पिछले साल भी गर्मी से खरीफ की फसल में उत्पादन में काफी नुकसान हुआ था और अब भी रबी 2025 की गेहूं की फसल में नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई के लिए पानी खत्म होता जा रहा है। इसलिए मोर्चा ने इस मुद्दे पर किसान और जनहितैषी वैकल्पिक नीति की मांग की है। इस मौके पर जोगेंद्र नैन, कवरजीत चिका, तेजिंदर, सतीश आजाद, करनैल सिंह, राजीव मलिक, बलराज मलिक, आजाद सिंह, बलवंत सिंह, सुमित दलाल, कुलदीप पूनिया, सतेंद्र, कर्मबीर, सिक्किम नैन, बलवान सिंह, रामफल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed