Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
Farmer leader Jagjit Singh Dallewal will be taken out of the trolley today
{"_id":"678fe37e9a748ee9f40c6280","slug":"farmer-leader-jagjit-singh-dallewal-will-be-taken-out-of-the-trolley-today-jind-news-c-199-1-jnd1001-128773-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को आज निकाला जाएगा ट्राॅली से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को आज निकाला जाएगा ट्राॅली से बाहर
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
21जेएनडी22: ट्राली में लेटे हुए जगजीत सिंह डल्लेवाल। संवाद
Link Copied
नरवाना(जींद)। खनौरी बाॅर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की आमरण अनशन के चलते तबीयत बिगड़ गई थी। दो दिन के उपचार के बाद अब सुधार हुआ है। इसके चलते आज डल्लेवाल को ट्राॅली से बाहर निकाला जाएगा। उनके शरीर को प्राकृतिक हवा और रोशनी की जरूरत है। आसपास की जगह को बैक्टीरिया-मुक्त करने के लिए विशेषज्ञों की टीम साफ-सफाई और दवाइयों का छिड़काव करवा रही है।
विज्ञापन
किसान नेता अभिमन्यु कोहाड ने बताया कि मांगें पूरी होने तक जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन एवं आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि अभी किसानों ने जीत के लिए एक पड़ाव पार किया है, आगे और मजबूती से आंदोलन जारी रखना है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन के समर्थन में जिलास्तर पर एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल की गई और जिला अधिकारियों के माध्यम से केंद्र सरकार को मांगपत्र भेजा गया। उन्होंने बताया कि तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हजारों किसान जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन के समर्थन में बुधवार को एक दिन का सांकेतिक उपवास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।