फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmer leader Dallewal's health report is deteriorating

Jind News: किसान नेता डल्लेवाल की बिगड़ं रही स्वास्थ्य रिपोर्ट

Sun, 12 Jan 2025 03:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
Farmer leader Dallewal's health report is deteriorating
11जेएनडी24: आमरण अनशन पर जगजीत सिंह डल्लेवाल। संवाद
नरवाना। खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन के दौरान स्वास्थ्य स्तर लगातार गिर रहा है। शनिवार को जगजीत सिंह डल्लेवाल की विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट पेश करते हुए किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है।
विज्ञापन

इसमें बताया गया कि हालिया मेडिकल रिपोर्ट में उनका कीटोन बॉडी रिजल्ट 6.53 आया जो साधारण हालात में 0.02-0.27 के बीच में होना चाहिए। उनका यूरिक एसिड 11.64 है जो साधारण हालात में 3.50-7.20 के बीच में होना चाहिए। बिलीरुबिन डायरेक्ट 0.69 है जो साधारण हालात में 0.20 से कम होना चाहिए। टोटल प्रोटीन भी नार्मल हालात के मुकाबले काफी कम है। उनके शरीर में सोडियम, पोटाशियम और क्लोराइड भी काफी कम है। लिवर एंड किडनी पैनल, सीरम रिपोर्ट का रिजल्ट 1.67 है जो साधारण हालात में 1.00 से कम होना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान किसान नेताओं ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने संयुक्त किसान मोर्चा को साझा पत्र लिखा है। इसमें उन सभी सम्मानित किसान नेताओं का धन्यवाद किया गया है जो शुक्रवार को खनौरी किसान मोर्चे पर आए थे। उन सभी साथियों से यह उम्मीद भी जताई गई है कि एमएसपी गारंटी कानून समेत 13 मांगों पर चल रहे आंदोलन को और भी ज्यादा व्यापक व मजबूत करने में वे सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पत्र में आगे लिखा गया है कि पिछले 47 दिनों से आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की नाजुक हालत को देखते हुए हमारा आप से विनम्र निवेदन है कि आपसी बैठक को कल या परसों खनौरी मोर्चे पर ही किया जाए। क्योंकि जगजीत सिंह डल्लेवाल के स्वास्थ्य के मद्देनजर एक-एक पल बड़ा कीमती है और हम मोर्चा छोड़कर कहीं बाहर जाने की स्थिति में नहीं हैं। किसान नेताओं ने कहा कि तेलंगाना के खम्मन में जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन के समर्थन में किसानों ने 12 घंटे सांकेतिक भूख हड़ताल भी आयोजित की है। उन्होंने कहा कि रविवार को हिसार से किसानों का एक बड़ा जत्था जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में खनौरी किसान मोर्चे पर पहुंचेगा।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed