Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
Farmer dies from electric shock while switching off a submersible pump starter in a field.
{"_id":"6af4b15dd4ac287add0c4184","slug":"farmer-dies-from-electric-shock-while-switching-off-a-submersible-pump-starter-in-a-field-jind-news-c-199-1-jnd1011-163577-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: खेत में सबमर्सिबल का स्टार्टर बंद करते समय करंट लगने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: खेत में सबमर्सिबल का स्टार्टर बंद करते समय करंट लगने से किसान की मौत
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
11uch01 : मृतक राजेश का फाइल फोटो
Link Copied
उचाना। गांव बड़ौदा में मंगलवार को खेत में सबमर्सिबल का स्टार्टर बंद करते समय करंट लगने से 36 वर्षीय राजेश की मौत हो गई। राजेश करीब दो एकड़ जमीन के मालिक थे और खेती-बाड़ी करते थे। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को राजेश अपनी पत्नी और मां के साथ खेत में गए थे। करीब 11 बजे जब वह सबमर्सिबल का स्टार्टर बंद करने लगे तो हाथ लगाते ही करंट की चपेट में आ गए। कुछ दूरी पर काम कर रही पत्नी और मां ने उन्हें संभाला और अन्य परिजनों को बुलाकर उचाना अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद नरवाना सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। देर शाम गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। राजेश की शादी एक साल पहले ही हुई थी और उनकी पत्नी गर्भवती है। हादसे से परिवार में मातम पसरा है और पूरे गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।