फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmer dies after coming in contact with 11 thousand voltage wire

11 हजार वोल्टेज के तार के संपर्क में आने से किसान की मौत

Thu, 22 Jul 2021 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies after coming in contact with 11 thousand voltage wire
खरकगागर में घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और दिखाई दे रहे बिजली के लटके तार। संवाद - फोटो : Jind
खरकगागर गांव के पास 11 हजार वोल्टेज के बिजली के तारों के संपर्क में आने से कालवा गांव निवासी 32 वर्षीय किसान सुखविंद्र उर्फ भोलू की मौत हो गई। सुखविंद्र वीरवार सुबह गांव के साथ लगते अपने खेतों में धान की फसल की देखभाल करने के लिए जा रहा था। खरकगागर-कालवा सड़क के बीचोंबीच एक बिजली का पोल टूट कर सड़क पर पड़ा हुआ था। अंधेरा होने की वजह से सुखविंद्र तारों के संपर्क में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर बिजली निगम के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में मृतक के चचेरे भाई सोनू ने बताया कि खरकगागर गांव के पास 11 हजार वोल्टेज की बिजली के तारों का खंभा कई दिन से झुका हुआ था, जिसे बिजली निगम ने नहीं संभाला और वह रात में गिर गया। बिजली निगम की लापरवाही के कारण उसके भाई की मौत हुई है। दुर्घटना की सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके का मुआयना किया। मृतक दो बच्चों का पिता था। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई की शिकायत पर बिजली निगम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed