फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmer dies after being hit by Thar in Jind, accident happened late night near Nidhani

Haryana: जींद में थार की टक्कर से किसान की मौत, देर रात निडानी के पास हुआ हादसा; खेत से घर लौट था मृतक

Fri, 21 Feb 2025 03:10 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 21 Feb 2025 03:10 PM IST
सार

मृतक ने गांव के बस अड्डे के पास एक दुकान पर उसने बाइक रोकी और वह सामान लेने के लिए बाइक से उतरने लगा, तभी जींद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार थार गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Farmer dies after being hit by Thar in Jind, accident happened late night near Nidhani
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

जींद के गोहाना मार्ग पर निडानी गांव के पास तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार किसान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान निडानी निवासी 40 वर्षीय अनिल के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और गाड़ी के अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। वीरवार देर शाम को निडानी निवासी अनिल बाइक पर सवार होकर खेत में गया था। इसके बाद वह करीब साढ़े नौ बजे खेत से वापस चल पड़ा।
विज्ञापन


गांव के बस अड्डे के पास एक दुकान पर उसने बाइक रोकी और वह सामान लेने के लिए बाइक से उतरने लगा, तभी जींद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार थार गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह दूर जा गिरा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना को अंजाम देकर चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि मृतक एक लडक़ा और लडक़ी का पिता था। वह ठेके पर जमीन लेकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।  वहीं कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -वीरेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, सदर थाना जींद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed