फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fan club demands action for making derogatory comments against CM

Jind News: सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर फैन क्लब ने की कार्रवाई की मांग

Fri, 22 Aug 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 22 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fan club demands action for making derogatory comments against CM
22जेएनडी10- मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लघु सचिवा
जींद। मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नायब सिंह सैनी फैन क्लब हरियाणा के सदस्यों ने लघु सचिवालय पहुंचकर तहसीलदार शालिनी लाठर को ज्ञापन सौंपा। प्रधान बबल, दिनेश, मनधीर कौशिक, वेदप्रकाश शर्मा, साहब सिंह, विजय सैनी, राजेश, राजेश सैन, अनिल, संजय दहिया, नरेंद्र व रामकुमार ने कहा कि भिवानी की शिक्षिका मनीषा के साथ जो हुआ उसका सभी को दुख है।
विज्ञापन

लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर भी शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिजनों की मांग पर मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हर समाज की बहन-बेटी को अपनी बहन-बेटी मानते हैं और वह 24 घंटे प्रदेश के लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। ऐसे में प्रदेश के मुखिया के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करना गलत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस दुखदाई घटना में कुछ लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रहे हैं। नायब सिंह सैनी फैन क्लब समाज की तमाम संस्थाओं, खापों व किसान संगठनों से अपील करता है कि ऐसी ओछी मानसिकता वाले लोगों का जनता के बीच जाकर विरोध करें ताकि आम जनता इन सभी सामाजिक संगठनों पर विश्वास कर सके और 36 बिरादरी का भाईचारा बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री समाज की सभी वर्गों की बहन बेटियों को अपनी बहन बेटियों में बढ़कर मानते हैं और उनके सम्मान की रक्षा के लिए हर समय तत्पर रहते हैं। फिर भी ऐसी असामाजिक तत्व उन्हें अपशब्द कहते हैं। नायब सिंह सैनी फैन क्लब प्रशासन से मांग है की ऐसी ओछी मानसिकता वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि समाज का भाईचारा कायम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed