फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Family ran away leaving child in Jind hospital park, got child admitted to nursery for treatment

जींद: अस्पताल पार्क में बच्ची को छोड़कर फरार हुए परिजन, बच्ची को उपचार के लिए नर्सरी में भर्ती करवाया

Fri, 29 Sep 2023 12:59 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 29 Sep 2023 12:59 PM IST
सार

जींद के नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल परिसर की सफाई कर रहे थे। तभी उन्होंने एक बच्ची को कपड़े में लिपटे हुए देखा। उन्होंने तुरंत प्रभाव से इसकी सूचना डिप्टी सीएमओ रघुवीर पूनिया को दी। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्ची के स्वास्थ्य की जांच की और उसे नर्सरी में एडमिट करवाया।

विज्ञापन
Family ran away leaving child in Jind hospital park, got child admitted to nursery for treatment
अस्पताल के पार्क में मिली बच्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद के नागरिक अस्पताल में ममता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। कोई परिजन अपनी एक दिन की बच्ची को अस्पताल के पार्क में छोड़कर फरार हो गया। बच्ची का जैसे ही अस्पताल प्रशासन और यहां कार्यरत कर्मियों को पता चला तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी सिविल लाइन थाना पुलिस तथा जिला बाल संरक्षण अधिकारी को दी ।फिलहाल बच्ची को नर्सरी में रखा गया है। बच्ची पूर्ण रूप से स्वस्थ है।

विज्ञापन


बच्ची को कपड़े में लिपटे हुए देखा
जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल परिसर की सफाई कर रहे थे। तभी उन्होंने एक बच्ची को कपड़े में लिपटे हुए देखा। उन्होंने तुरंत प्रभाव से इसकी सूचना डिप्टी सीएमओ रघुवीर पूनिया को दी। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्ची के स्वास्थ्य की जांच की और उसे नर्सरी में एडमिट करवाया। बाद में इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस, तथा  जिला बाल संरक्षण अधिकारी को दी। 
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
नागरिक अस्पताल के डिप्टी सीएमओ डॉक्टर रघुवीर पूनिया ने बताया कि जैसे ही बच्ची मिली उसके स्वास्थ्य की जांच कर उसे नर्सरी में एडमिट कर दिया गया है। कोई अभिभावक अपनी बच्ची को पार्क में छोड़कर चला गया। बच्ची एक दिन की है और स्वस्थ है। बच्ची की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed