{"_id":"6505f7127e1af5cf64097e04","slug":"family-members-expressed-anger-over-the-accused-not-being-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1007-5691-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आरोपियाें की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आरोपियाें की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों ने जताया रोष
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। नागरिक अस्पताल के जीएनएम मनदीप की मौत की जांच की मांग को लेकर शनिवार शाम परिजन नागरिक अस्पताल पहुंचे। परिजनों का कहना था कि इस मामले में आरोपी एक राजनीतिक व्यक्ति का रिश्तेदार है। इसलिए पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। परिजनों ने कहा कि पुलिस ने दो दिन में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वह बारह खाप को एकत्रित कर सड़कों पर बैठ जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ऐसे में पुलिस नामजद आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करे।
परिजनों ननेकहा कि जिस दिन पोस्टमार्टम हुआ था उस दिन डीएसपी रोहताश ढुल ने परिजनों को आश्वासन दिया था कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। अगर दो दिन में आरोपी गिरफ्तार नहीं होते तो पंचायत कर ठोस निर्णय लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि न्यू कृष्णा काॅलोनी निवासी मनदीप (32) नागरिक अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर पद पर कार्यरत थे। उन्होंने 11 सितंबर सायं को संदिग्ध परिस्थितियों के जहरीला पदार्थ निगल लिया था। मृतक के भाई गांव अकालगढ़ और हाल आबाद न्यू कृष्णा कालोनी निवासी मनजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि पिंडारा निवासी प्रदीप और लेफ्टी उसे रुपयों के लिए परेशान कर रहे थे। वह दोनों को 50 से 60 लाख रुपये दे भी चुका है लेकिन वह अब भी 15 से 20 लाख रुपये और मांग रहे थे। इसी परेशानी के चलते उसके भाई ने जहरीली गोलियां खाई थी। डीएसपी रोहताश ढुल ने कहा कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने का लगातार प्रयास कर रही है।