फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Families earning Rs 1 lakh annually will travel free in roadways buses.

Jind News: रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा करेंगे सालाना एक लाख कमाने वाले परिवार

Wed, 03 Apr 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 03 Apr 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Families earning Rs 1 lakh annually will travel free in roadways buses.
जींद। प्रदेश सरकार रोडवेज बसों में उन परिवारों को मुफ्त सफर करवाएगी, जिनकी सालाना आय एक लाख रुपये तक है। उन परिवारों के हैप्पी कार्ड बनाए जाएंगे, जिससे जरूरतमंद परिवार रोडवेज बसों में निशुल्क सफर कर सकेंगे। उन परिवारों की रोडवेज बसों में एक साल में एक हजार किलोमीटर तक यात्रा निशुल्क होगी। कार्ड बनवाने के लिए पात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अभी तक मुख्यालय की ओर से लगभग पांच हजार कार्ड बनाकर जींद बस स्टैंड परिसर में आ चुके हैं लेकिन अभी तक मुख्यालय की ओर से यह कार्ड एक्टिवेट नहीं किए गए हैं। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने एक लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने की योजना शुरू की है। योजना का लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्ति को पहले कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जैसे ही कार्ड एक्टिवेट होंगे तो पात्र व्यक्ति के मोबाइल पर संदेश चला जाएगा और वह बस स्टैंड परिसर में आकर कार्ड ले सकता है। इसके लिए पात्र व्यक्ति को अपने साथ आधार कार्ड, फैमिली आईडी या पेन कार्ड दिखाकर ही कार्ड दिया जाएगा। हैप्पी कार्ड परिवार के प्रत्येक सदस्य का अलग बनेगा। इसके लिए पात्र व्यक्ति को 50 रुपये शुल्क वहन करना होगा। कार्ड बनने के बाद पात्र व्यक्ति एक साल में एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन


सफर के दौरान यात्री को मिलेगी शून्य की टिकट

ई-टिकटिंग मशीनों में भी हैप्पी कार्ड को अपलोड कर दिया है। यात्रा के दौरान परिचालकों को हैप्पी कार्ड दिखाना होगा। इस पर परिचालक शून्य किराए का टिकट बनाकर देगा। विभाग की तरफ से इस संबंध में चालक और परिचालकों को भी अवगत कराया गया है।
विज्ञापन


जिन परिवारों की सालाना आय एक लाख रुपये से कम है, उन परिवारों के प्रदेश सरकार हैप्पी कार्ड बनाएगी। पात्र व्यक्ति योजना का लाभ कैसे उठा सकते हैं, इसके लिए नोटिस भी चस्पा किया गया है। वहीं बस स्टैंड परिसर में हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं, जहां पर यात्रियों को हैप्पी कार्ड योजना के बारे में जानकारी दी जा रही है। -राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed