फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fake ghee found in Delhi linked to Jind

Jind News: दिल्ली में मिले नकली घी के जींद से जुड़े तार

Tue, 07 Oct 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 07 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fake ghee found in Delhi linked to Jind
जींद। दिल्ली में मिली नकली घी की खेप के तार जींद से जुड़े हैं। क्राइम ब्रांच ने रविवार को रोहिणी के बुध विहार में एक गोदाम पर छापा मारकर दो हजार किलोग्राम नकली घी जब्त किया था। पुलिस ने इस मामले में राकेश गर्ग नाम के एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि नकली घी जींद में बनाया जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस को रविवार को सूचना पर रोहिणी के बुध विहार इलाके में छापे मारी की थी। पुलिस ने गोदाम से भारी मात्रा में नकली घी बरामद किया। इसमें मिल्क फूड के 21 कार्टन में 396 नकली पैकेट, मधुसूदन घी के 15-15 किलोग्राम के 14 टिन, अमूल घी के नौ कार्टन में 452 ग्राम वाले 270 पैकेट, मदर डेरी के 902 ग्राम वाले 40 कार्टन में 600 पैकेट और पतंजलि के 10 कार्टन में 905 ग्राम के 150 पैकेट शामिल थे।
विज्ञापन

इसके अलावा 810 ग्राम वाले 165 पैकेट भी जब्त किए गए। जांच में खुलासा किया कि जींद निवासी मुकेश गोयल यह नकली घी तैयार करता है। राकेश गर्ग उसे ऑर्डर देकर यह माल बनवाता था और फिर दिल्ली-एनसीआर की दुकानों में सप्लाई करता था। उसका माल मार्केट रेट से सस्ता होता था, इसलिए उसकी डिमांड ज्यादा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिले में एक साल पहले नकली घी मिलने पर कई दुकानों को सील किया था। यह मामले अदालत में विचाराधीन है। अब नकली घी के बारे में जानकारी मिलती है तो विभाग उस पर कड़ी कार्रवाई करेगी। आमजन भी उनको जानकारी दे सकता है कि कहां पर नकली खाद्य पदार्थ तैयार किए जा रहे हैं।-योगेश कादियान, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed