{"_id":"62c9d0ecc18ab16219010d4e","slug":"faith-heavy-on-disaster-12-people-got-medical-done-to-go-on-amarnath-yatra-jind-news-rtk651858960","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा पर आस्था भारी : अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए 12 लोगों ने करवाया मेडिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा पर आस्था भारी : अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए 12 लोगों ने करवाया मेडिकल
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा के लिए मेडिकल करवाने पहुंचा विकास। संवाद।
- फोटो : Jind
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। शुक्रवार को अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के बावजूद लोगों का अमरनाथ यात्रा पर जाने का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। शनिवार को भी 12 लोगों ने अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र बनवाया। वहीं अमरनाथ यात्रा पर गए जींद के 417 लोगों में से कुछ के साथ उनके परिजनों की बातचीत नहीं हो रही है। इस कारण उन्हें किसी अनहोनी का डर सताने लगा है। हालांकि प्रशासन के पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है।
शुक्रवार को अमरनाथ गुफा के पास बादल फट गया, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से ज्यादा लापता हो गए। ऐसे में जींद से गए श्रद्धालुओं के परिजनों की चिंता बढ़ गई है। परिजन लगातार अपने जानकारों को फोन कर उनका हालचाल पूछ रहे हैं। इसके अलावा कई परिजनों की तो अपनों से बात भी नहीं हो पा रही है। प्रशासन द्वारा जो हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं, उन पर भी अपने परिजनों की कोई जानकारी नहीं होने के कारण लोगों को चिंता सता रही है। 30 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू हुई थी, जो 11 अगस्त तक चलेगी। इसके बावजूद शनिवार को नागरिक अस्पताल में 12 लोग मेडिकल करवाने पहुंचे। इन लोगों के माथे पर चिंता नाम की कोई चीज नहीं थी। नागरिक अस्पताल में औसतन 12 से 15 लोग प्रतिदिन मेडिकल बनवाने आ रहे हैं। अमरनाथ यात्रा के लिए मेडिकल फिटनेस जरूरी है। इसमें बीपी, हड्डियों की जांच व ईसीजी की जाती है ताकि हृदय से संबंधित कोई भी बीमारी व्यक्ति को नहीं हो।
चिंता के भंवर में परिजन, नहीं हो रही अपनों से बातचीत
जींद निवासी राजेश, कृष्ण ने बताया कि उनके बेटे साहिल अमरनाथ यात्रा पर गए हुए हैं। वीरवार को जब उनकी बात हुई तो वह बालटाल पर थे। शुक्रवार को बादल फटने के बाद उनके बेटों से कोई बातचीत नहीं हुई है। इसी प्रकार बैंड मार्केट निवासी प्रवीण, सुमित व हन्नी के अलावा अर्बन इस्टेट निवासी देवेंद्र, साहिल व मोहित भी गए हैं। इनसे भी दो दिन से कोई बातचीत नहीं हुई है। अब इनके परिजनों को चिंता सता रही है। वहीं शनिवार को रवि, देवेंद्र, विकास के अलावा नौ अन्य लोगों ने भी अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र हासिल किया है।
विज्ञापन
इन नंबरों पर ली जा सकती है जानकारी
अमरनाथ यात्रा पर गए लोगों के बारे में यदि आपको कोई जानकारी लेनी है तो एनडीआरएफ की तरफ से हेल्पलाइन नंबर 011-23438252, 011-23438253 जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर कोई भी व्यक्ति अमरनाथ यात्रा पर गए अपने परिजनों के बारे में पता कर सकता है। जींद से जिन लोगों के साथ बातचीत नहीं हो रही है, इन नंबरों पर भी इनके बारे में कोई जानकरी नहीं मिल पा रही है।
नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 12 से 15 लोग अमरनाथ यात्रा के लिए मेडिकल फिटनेस करवाने के लिए आ रहे हैं। शनिवार को भी 12 लोगों ने मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र बनवाए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बोर्ड बनाया हुआ है। इसमें हड्डियों, ब्लड प्रेशर तथा ईसीजी की जाती है।
--डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस, नागरिक अस्पताल जींद।