{"_id":"588e26664f1c1b8a17e8002e","slug":"fairing-on-man-save-hospital-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने कार चालक पर की फायरिंग, बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों ने कार चालक पर की फायरिंग, बाल-बाल बचा
jind
Updated Sun, 29 Jan 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
लेजर व यूएस आर्मी की पिस्टलों सहित गैंगस्टर गडगू गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव पिंडारा-निर्जन लिंक मार्ग पर शनिवार रात को बाइक सवार लोगों ने कार चालक पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान दो गोली गाड़ी में जा लगी, लेकिन कार सवार बाल-बाल बच गया। बाद सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। कार सवार व्यक्ति ने चार लोगों पर पैसे के लेन-देन को लेकर जानलेवा हमला करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों को नामजद करके अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला करने और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गांव घिमाना निवासी राजेंद्र शनिवार को अपने अंकल सुंदर से मिलकर गाड़ी लेकर पिंडारा की तरफ निकला तो इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए। इशारा करके गाड़ी को रुकवाना चाहा, लेकिन उसने गाड़ी नहीं रोकी। इस दौरान बाइक सवारों ने उसे की तरफ गोली दाग दी और गोली उसकी सीट के पीछे लग गई। गोली चलती देखकर उसने गाड़ी की रफ्तार को बढ़ा दिया तो फिर से फायरिंग कर दी। गोली उसकी गाड़ी के पीछे लगी। इस दौरान बाइक सवार उसका पीछा करते रहे, लेकिन उसने गाड़ी की रफ्तार तेजकर बच निकला। बाद में जींद पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। राजेंद्र ने आरोप लगाया कि गांव धर्मखेड़ी निवासी संदीप, उसका जीजा गांव कथुरा निवासी जयबीर, कबीर नगर जींद निवासी कर्मबीर सिंह व गांव कालवा निवासी स्कूल संचालक राममेहर के साथ पैसे का लेन-देन चल रहा है। यह मामला अदालत में विचाराधीन है। इसी के चलते चारों आरोपी उसके साथ रंजिश रखते हैं और उस पर जानलेवा हमला करवाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव धर्मखेड़ी निवासी संदीप, उसका जीजा गांव कथुरा निवासी जयबीर, कबीर नगर जींद निवासी कर्मबीर सिंह व गांव कालवा निवासी स्कूल संचालक राममेहर के खिलाफ जानलेवा हमला करने व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले के जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि बाइक सवार लोगों ने गाड़ी पर फायरिंग की है। इसकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है।