{"_id":"6688538f8adb9ef0d80f9db4","slug":"facebook-page-of-agrawal-samaj-president-hacked-jind-news-c-199-1-jnd1001-119503-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अग्रवाल समाज के अध्यक्ष का फेसबुक पेज हैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अग्रवाल समाज के अध्यक्ष का फेसबुक पेज हैक
Sat, 06 Jul 2024 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 06 Jul 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
जींद। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी डाॅ. राजकुमार गोयल का फेसबुक पेज हैक हो गया है। दूसरे देश के हैकरों ने ये पेज हैक किए हैं। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर छह माह पहले ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी, लेकिन दूसरे देश से हैक होने की वजह से संबंधित पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए हैं। राजकुमार गोयल ने एसपी से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।
राजकुमार गोयल ने कहा कि उनके काफी फॉलोवर्स हैं। जनवरी में उनका पेज हैक हो गया। उनके जो पेज हैक हुए है उनमें एक पेज राजकुमार गोयल के नाम से है, जिसके करीबन 25 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स है। इस पेज का कंट्रोल भी हैकरों ने अपने हाथ में ले लिया है। उन्होंने कहा कि हैक हुए इन पेजो की रिपोर्ट उसी वक्त राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाइन करा दी गई थी। ऑनलाइन दर्ज करवाई गई रिपोर्ट जींद साइबर थाने में भी पहुंची। साइबर थाने ने कार्रवाई शुरू की।
पता चला कि पेज विदेश से हैक हुए हैं, ऐसे में संबंधित पुलिस आगे कोई कार्रवाई नहीं कर पाई। राजकुमार गोयल ने जींद एसपी से मांग की कि उनके हैक किए गए पेजों को हैकरों से वापस दिलवाए जाएं।