{"_id":"69b9a0498a73efbba2094274","slug":"eyes-of-259-patients-examined-at-eye-check-up-camp-54-to-undergo-surgery-jind-news-c-199-1-jnd1010-150066-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नेत्र जांच शिविर में 259 मरीजों की जांचीं आंखें, 54 के होंगे ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नेत्र जांच शिविर में 259 मरीजों की जांचीं आंखें, 54 के होंगे ऑपरेशन
विज्ञापन
17जेएनडी05: नेत्र जांच शिविर में आंखों की जांच करवाने पहुंचे लोग। स्रोत संस्था
जींद। अग्रवाल धर्मशाला में लायंस क्लब की तरफ से 57वां विशाल नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर आयोजित हुआ। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विशाल वडेरा, लायन संजय गांधी और लायन महेश बंसल ने शिरकत की।
शिविर में 259 मरीजों की आंखों की जांच की गई। इनमें से 54 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए दिल्ली स्थित वेन्यू आई इंस्टीट्यूट भेजा गया है जहां उनका निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। ये सभी मरीज वीरवार को वापस अग्रवाल धर्मशाला पहुंचेंगे। क्लब के प्रधान विकास मित्तल और चार्टर अध्यक्ष सुरेश जिंदल ने बताया कि संस्था अब तक दस हजार ऑपरेशन करवा चुकी है।
शिविर के स्पॉन्सर लायन राजीव सिंघल एडवोकेट ने कहा कि नेत्रदान महादान है। मरणोपरांत नेत्रदान कर हम किसी के अंधेरे जीवन को रोशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आंखों के बिना जीवन की कल्पना करना कठिन है, इसलिए मानवता की सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है। इस अवसर पर क्लब के सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे।