{"_id":"66e3450ff2e1190520072105","slug":"extortion-demanded-from-liquor-salesman-jind-news-c-199-1-sroh1006-122904-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शराब ठेके के सेल्समैन से मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शराब ठेके के सेल्समैन से मांगी रंगदारी
Fri, 13 Sep 2024 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 13 Sep 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
नरवाना। ढाकल में स्थित शराब ठेके के सेल्समैन को रंगदारी न देने पर दो युवकों ने बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। सदर थाना नरवाना पुलिस ने इस मामले में दो युवकों के खिलाफ रंगदारी मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया है ।
कैथल निवासी बलजीत ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव ढाकल में स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन का कार्य करता है। दस सितंबर की देर शाम को गांव ढाकल निवासी गुरमीत तथा एक अन्य युवक वहां पर आए और उनसे रंगदारी मांगी। जब उसने मना कर दिया, तो उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। एएसआई बलवान सिंह ने बताया कि मामले में गुरमीत को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। संवाद