{"_id":"6a0cb29a0477ceb0270cc697","slug":"extortion-demanded-from-flour-mill-operator-via-written-note-jind-news-c-199-1-sroh1006-153675-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पर्ची में लिख आटा चक्की संचालक से मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पर्ची में लिख आटा चक्की संचालक से मांगी रंगदारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। गोहाना रोड स्थित ओवरब्रिज के पास आटा चक्की चलाने वाले विनोद कुमार से अज्ञात बदमाश ने दो लाख रुपये की रंगदारी और दो सिम कार्ड मांगे हैं। बदमाश ने धमकी भरी चिट्ठी दुकान के अंदर फेंकी जो सोमवार सुबह दुकान खोलने पर मिली।
चिट्ठी में लिखा था कि 20 मई तक रुपये और सिम कार्ड गोहाना रोड पर 31 किलोमीटर के माइलस्टोन के पास दो ईंटों के नीचे रख दिए जाएं।
चिट्ठी में किसी का नाम नहीं लिखा गया। जांच अधिकारी उप निरीक्षक टिंकू ने बताया कि इस मामले में अज्ञात बदमाश के खिलाफ रंगदारी मांगने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।